फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka in talks with India to set up small arms manufacturing unit says Premitha Tennakoon

Sri Lanka: भारत की मदद से लघु शस्त्र विनिर्माण इकाई स्थापित करने में श्रीलंका ने दिखाई दिलचस्पी, चर्चा जारी

Wed, 15 May 2024 03:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: श्वेता महतो Updated Wed, 15 May 2024 03:29 PM IST
सार

श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारतीय दूत संतोष झा ने अपने संबोधिन में कहा कि भारतीय रक्षा उद्योग आज उन्नत टेक्नोलॉजी और विश्व स्तरीय उपकरण पेश करता है। इसमें लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों से लेकर नौसैनिक जहाजों तक, लेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली से लेकर साइबर सुरक्षा समाधान और छोटे हथियारों से लेकर तोपखाने की प्रणाली तक शामिल हैं।

विज्ञापन
Sri Lanka in talks with India to set up small arms manufacturing unit says Premitha Tennakoon
भारत-श्रीलंका - फोटो : ANI

विस्तार

आर्थिक तंगी से गुजरने के बाद श्रीलंका एक लघु हथियार विनिर्माण इकाई स्थापित करने के लिए भारत के साथ संपर्क में है। श्रीलंका के रक्षा मंत्री प्रेमिता बंडारा तेनाकून ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि श्रीलंका को भारत से अभी बहुत कुछ सीखना है। 
विज्ञापन


रक्षा मंत्री प्रेमिता बंडारा तेनाकून ने कहा, "देश में एक लघु हथियार विनिर्माण इकाई को स्थापित करने के लिए हम भारत से चर्चा कर रहे हैं। हम भारतीय समकक्षों के संपर्क में हैं। हम भारत से बहुत कुछ ले सकते और सीख सकते हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इस पर चर्चा जारी है।"
विज्ञापन


अप्रैल की शुरुआत में श्रीलंका में आयोजित भारत-श्रीलंका रक्षा सहयोग के दूसरे सेमिनार के बाद इस पर विचार किया गया। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भारतीय दूत संतोष झा ने अपने संबोधिन में कहा कि भारतीय रक्षा उद्योग आज उन्नत टेक्नोलॉजी और विश्व स्तरीय उपकरण पेश करता है। इसमें लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों से लेकर नौसैनिक जहाजों तक, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली से लेकर साइबर सुरक्षा समाधान और छोटे हथियारों से लेकर तोपखाने की प्रणाली तक शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत इन क्षमताओं को श्रीलंका जैसे अपने पड़ोसी देशों को उपलब्ध कराने में इच्छुक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed