फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka freezes assets of 15 groups, 210 individuals over terrorist and extremist activities

Sri Lanka: श्रीलंका ने जब्त की 15 समूहों-210 लोगों की संपत्ति, आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का लगाया आरोप

Tue, 04 Jun 2024 09:48 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 04 Jun 2024 09:48 PM IST
सार

Sri Lanka: श्रीलंका में आतंकवादी और चरमपंथी गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल लिट्टे सहित 15 संस्थाओं और 210 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उनके सभी फंड, अन्य वित्तीय संपत्तियों और आर्थिक संसाधनों को जब्त किया गया है।  
 

विज्ञापन
Sri Lanka freezes assets of 15 groups, 210 individuals over terrorist and extremist activities
श्रीलंका का राष्ट्रीय ध्वज। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

श्रीलंका में आतंकवादी और चरमपंथी गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल लिट्टे सहित 15 संस्थाओं और 210 लोगों के सभी फंड, अन्य वित्तीय संपत्तियों और आर्थिक संसाधनों को जब्त किया गया है। एक मीडिया रिपोर्ट में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा सचिव जनरल (सेवानिवृत्त) कमल गुणरत्ने के नाम से गजट अधिसूचना जारी की गई। इसमें कहा गया कि संबंधित कानून के तहत नामित और सूचीबद्ध किसी भी व्यक्ति, संस्था या ईकाई के स्वामित्व वाले सभी फंड, अन्य वित्तीय संपत्ति और आर्थिक संसाधनों को जब्त करने का आदेश जारी किया जाए। 
विज्ञापन


इन 15 संगठनों में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे), नेशनल तौहीद जमात (एनटीजे) और जमात मिल्लाथु इब्राहिम (जेएमआई) शामिल हैं। लिट्टे ने द्वीप राष्ट्र के उत्तरी और पूर्वी प्रांतों में तमिलों के लए एक अलग देश के लिए करीब तीस वर्षों तक सैन्य अभियान चलाया था। हालांकि, श्रीलंकाई सेना ने इस संगठन के सर्वोच्च नेता वी प्रभाकरण की हत्या कर दी थी। जिसके बाद इसका पतन हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनटीजे का अप्रैल 2019 में ईस्टर के मौके पर हुए घातक हमले के पीछे हाथ था। इस हमले में 11 भारतीयों सहित 270 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। इस संगठन के संबंध आईएसआईएस से माने जाते हैं। 


अन्य प्रतिबंधित समूहों में तमिल रिहेबिलिटेशन ऑर्गेनाइजेशन, तमिल कॉर्डिनेटिंग कमिटी, वर्ल्ड तमिल मूवमेंट, ट्रांजिशनल गवर्नमेंट ऑफ तमिल ईलम और वर्ल्ड तमिल रिलीफ फंड शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed