फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka Crisis: Protests for the 50th day demanding the resignation of the President, know what happened today

श्रीलंका : राष्ट्रपति के इस्तीफे की मांग को लेकर 50वें दिन भी विरोध प्रदर्शन, जानें आज क्या-क्या हुआ?

Sat, 28 May 2022 09:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 28 May 2022 09:45 PM IST
सार

श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंद मोरागोडा ने भारतीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से नई दिल्ली में भेंट कर उनके देश को वित्तीय मदद बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की।

विज्ञापन
Sri Lanka Crisis: Protests for the 50th day demanding the resignation of the President, know what happened today
श्रीलंका संकट - फोटो : Agency

विस्तार

श्रीलंका में राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर सरकार विरोधी प्रदर्शन शनिवार को लगातार 50वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन आयोजकों ने कहा है कि इस दिन विशेष रूप से बड़े पैमाने पर, लोगों की व्यापक भागीदारी के साथ प्रदर्शन किए गए।

विज्ञापन


श्रीलंका इस समय गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और दिवालिया होने के कगार पर है। देश में भोजन, ईंधन, दवाओं और रसोई गैस से लेकर माचिस तक की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। देश में पिछले 49 दिनों से गोतबाया के इस्तीफे की मांग को लेकर राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवेश द्वार पर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के चलते गोतबाया के बड़े भाई महिंदा राजपक्षे को इस्तीफा भी देना पड़ा और देश में राजनीतिक अशांति पैदा हो गई।  प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति राजपक्षे से भी इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं, हालांकि उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


श्रीलंकाई उच्चायुक्त से सीतारमण ने की वित्तीय मदद पर वार्ता
श्रीलंका के उच्चायुक्त मिलिंद मोरागोडा ने भारतीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण से नई दिल्ली में भेंट कर उनके देश को वित्तीय मदद बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की। श्रीलंका के उच्चायोग के अनुसार सीतारमण के साथ बैठक में मोरागोडा ने दोहराया कि जब तक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ आर्थिक समायोजन योजना पर बातचीत करके उसे अंतिम रूप नहीं दिया जाता श्रीलंका को फिलहाल अर्थव्यवस्था को चलाने योग्य वित्तीय मदद की जरूरत होगी। मोरागोडा ने जरूरी चीजों व ईंधन के लिए उधार के रूप में और बकाया भुगतान में मदद के लिए भारतीय सहयोग पर सीतारमण को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत ने श्रीलंका के मछुआरों के लिए 15,000 लीटर केरोसिन भेजा
भारत ने तमिल बहुत जाफना शहर में 700 मछुआरों एवं यांत्रिक नौका सेवाओं की मदद करने के लिए शनिवार को 15,000 लीटर केरोसिन श्रीलंका भेजा। नई दिल्ली ने इससे एक दिन पहले कोलंबो को करीब 40,000 मीट्रिक टन पेट्रोल भेजा था। श्रीलंका इन दिनों सबसे गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed