फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka Crisis protesters celebrate traditional new year outside president office as their stir enters sixth day demanding for resignation of entire Rajpaksa family

संकट में श्रीलंका: राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर मनाया गया पारंपरिक नव वर्ष, पूरे राजपक्षे परिवार से इस्तीफे की मांग

Thu, 14 Apr 2022 05:46 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 14 Apr 2022 05:46 PM IST
सार

गुरुवार को राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर चल रहे प्रदर्शन के छठे दिन प्रदर्शनकारियों ने पारंपरिक नव वर्ष मनाया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हम तब तक हटने वाले नहीं हैं जब तक राजपक्षे परिवार हर सदस्य पद से इस्तीफा नहीं दे देता।

विज्ञापन
Sri Lanka Crisis protesters celebrate traditional new year outside president office as their stir enters sixth day demanding for resignation of entire Rajpaksa family
Sri Lanka Flag - फोटो : Pixabay

विस्तार

अपने इतिहास के सबसे गंभीर आर्थिक और राजनीतिक संकट से गुजर रहे श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में प्रदर्शनकारियों ने गुरुवार को राष्ट्रपति सचिवालय के बाहर पारंपरिक सिंहला और तमिल नव वर्ष का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने दूध उबाला और पारंपरिक मिठाइयां वितरित कीं। इसमें कुछ प्रसिद्ध हस्तियां भी शामिल हुईं। देश के सबसे खराब आर्थिक दौर में स्थिति न संभाल पाने के लिए राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे और उनके शक्तिशाली परिवार से इस्तीफे की मांग को लेकर हो रहे इस प्रदर्शन का आज छठा दिन है। 

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति को इस संकट के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और उन्होंने राष्ट्रपति कार्यालय के प्रवेश और आस-पास के इलाके पर कब्जा कर लिया है। बुधवार को प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने प्रदर्शनकारियों के सामने वार्ता करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे प्रदर्शनकारियों ने ठुकरा दिया था। वह सीधे तौर पर राष्ट्रपति और सरकार में मौजूद उनके परिजनों के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि हम तब तक कोई बातचीत नहीं करेंगे जब तक राजपक्षे परिवार का हर सदस्य पद से इस्तीफा नहीं दे देता।
विज्ञापन


गुरुवार को प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति कार्यालय के बाहर सुबह 8.41 बजे नव वर्ष का स्वागत किया और 9.07 बजे के मुहूर्त पर दूध उबाला। नए साल में पहले भोजन के लिए 10.17 बजे पारंपरिक मिठाइयां वितरित की गईं। बता दें कि राष्ट्रपति कार्यालय के बाहरप्रदर्शनकारी शनिवार से ही जुटे हुए हैं। इस प्रदर्शन में शामिल युवाओं का कहना है कि हम देश में भ्रष्ट राजनीतिक संस्कृति को पूरी तरह बदलने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संस्कृति 1948 में ब्रिटेन की गुलामी से आजादी मिलने के बाद से ही विकसित होती रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेटर और संगीतकार भी प्रदर्शन में पहुंचे
इस प्रदर्शन में कई प्रसिद्ध हस्तियों, संगीतकारों, कलाकारों और लेखकों ने भी हिस्सा लिया है। गुरुवार को दिग्गज संगीतकार विक्टर रत्नायके भी प्रदर्शनकारियों का साथ देने पहुंचे। इसके अलावा साल 1996 में क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा रहे रोशन महामना ने भी इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया है। वर्तमान में विदेशी मुद्रा की गंभीर कमी का सामना कर रही श्रीलंका की सरकार ने 12 अप्रैल को एलान किया था कि वह विदेशी कर्ज का भुगतान निलंबित कर रही है। इसमें बॉन्ड और सरकार से सरकार की उधारी भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed