फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sri Lanka Crisis: India and the World Bank together will give two billion dollars in help

श्रीलंका संकट: खराब हो रहे और हालात, भारत और विश्व बैंक मिलकर देंगे 15 हजार करोड़ की मदद

Sat, 23 Apr 2022 01:37 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 23 Apr 2022 01:37 PM IST
सार

श्रीलंका के वित्त मंत्री अली साबरी ने शनिवार को कहा, भारत और विश्व बैंक मिलकर श्रीलंका को 15.29 हजार करोड़ रुपये की मदद देने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Sri Lanka Crisis: India and the World Bank together will give two billion dollars in help
Economic Meltdown In Sri lanka - फोटो : Social Media

विस्तार

श्रीलंका इस समय सबसे खराब आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां महंगाई चरम पर है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं, उनका आयात भी घट रहा है। ऐसे में भारत व चीन समेत कई पड़ोसी देशों ने श्रीलंका की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से भी राहत पैकेज देने की घोषणा की गई है। 

विज्ञापन


इस बीच श्रीलंका के वित्त मंत्री अली साबरी ने शनिवार को कहा, भारत और विश्व बैंक मिलकर श्रीलंका को 15.29 हजार करोड़ रुपये की मदद देने पर विचार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्थिक संकट से उबरने के लिए श्रीलंका कई देशों का रुख कर रहा है। इस क्रम में श्रीलंका चीन और जापान से भी बातचीत कर रहा है। अली साबरी ने कहा कि विश्व बैंक अगले चार महीनों में 30 करोड़ से 60 करोड़ डॉलर का विस्तार करने की योजना बना रहा है, जिससे देश में दवा व आवश्यक वस्तुओं को सुरक्षित किया जा सके। 
विज्ञापन


50 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त कर्ज
आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका को भारत ने 50 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त कर्ज देने पर सहमति जताई है। श्रीलंका को अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष से पुनर्वास पैकेज मिलने में देरी के बीच भारत और मदद को आगे आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका के वित्त मंत्री अली साबरी ने यह जानकारी दी। श्रीलंका के पास तेल आयात करने का भी पैसा नहीं है। उसका विदेशी मुद्रा खाली हो चुका है और मुद्रा का भी अवमूल्यन हो गया है। देश में महंगाई भी बेकाबू हो गई है। साबरी ने शुक्रवार को कह कि भारत तेल आयात के लिए हमें 50 करोड़ डॉलर अतिरिक्त देने पर राजी हो गया है और उम्मीद है कि वह एक अरब डॉलर के अतिरिक्त कर्ज पर भी विचार करेगा। भारत श्रीलंका को 1.5 अरब डॉलर का आयात बिल भुगतान स्थगित करने पर पहले ही सहमति दे चुका है। श्रीलंका को यह राशि एशियन क्यिलरिंग यूनियन को चुकानी है। 

शुक्रवार को ही भारत के उच्चायोग ने कहा था कि नई दिल्ली ने इस साल जनवरी में दी 40 करोड़ डॉलर के स्वैप के कार्यकाल को भी बढ़ाया है। साबरी इस वक्त पुनर्वास पैकेज पर आईएमएफ से बातचीत के लिए वाशिंगटन में हैं। साबरी ने कहा कि पुनर्वास पैकेज को लेकर बातचीत शुरू हो चुकी है, कुछेक बातों को अंतिम रूप दिया जाना है। श्रीलंका को भीषण आर्थिक संकट से निपटने के लिए कम से कम 4 अरब डॉलर चाहिए। साबरी आईएमएफ के अलावा विश्व बैंक, चीन व जापान से भी वित्तीय मदद के प्रयास कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed