फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Speeding Indian-origin driver jailed for killing elderly British Sikh woman

UK: भारतीय मूल के ड्राइवर को छह साल की कैद, तेज रफ्तार कार से बुजुर्ग सिख महिला को मारी थी टक्कर

Wed, 10 Jan 2024 11:02 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 10 Jan 2024 11:02 PM IST
सार

UK: इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स में एक बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार वाहन से टक्कर मारने के मामले में भारतीय मूल के एक ड्राइवर को छह साल की सजा सुनाई गई है। 

विज्ञापन
Speeding Indian-origin driver jailed for killing elderly British Sikh woman
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स में भारतीय मूल के एक ड्राइवर को छह साल की सजा सुनाई गई है। उसने अपने तेज रफ्तार वाहन से एक बुजुर्ग सिख महिला टक्कर मार दी थी। जिससे महिला की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

कार से टक्कर लगने के बाद नवंबर 2022 में सुरिंदर कौर (81 वर्षीय) की मौत हो गई थी। इसके बाद आरोपी अर्जुन दोसांझ (26 वर्षीय) को इस हफ्ते वॉल्वरहैम्पटन क्राउन कोर्ट ने आठ साल के लिए ड्राइविंग से प्रतिबंधित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरिंदर कौर को जब टक्कर मारी गई, तब वह स्थानीय गुरुद्वारे से घर लौट रही थीं। दुर्घटना से पहले दोसांझ ने सह-आरोपी जेसेक वियात्रोवस्की (51 वर्षीय) के साथ ट्रैफिक लाइट पर एक-दूसरे से रेस लगाने का फैसला किया था। दोनों ने सुनवाई के दौरान स्वीकार किया था कि उनके खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के कारण मौत हुई। सोमवार को दोनों को एक जैसी सजा सुनाई गई।  

विज्ञापन

वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के अधिकारी क्रिस रिज ने बताया कि सुरिंदर कौर स्थानीय गुरुद्वारे से लौट रही थीं। वह हमेशा दोपहर के समय ही यात्रा करती थीं। उस दिन उनकी मौत हो गई।' उन्होंने कहा, वह अपने धार्मिक विश्वास और परिवार के प्रति समर्पित थीं। मेरी संवेदनाएं उनके प्रियजनों के साथ हैं। 

उन्होंने कहा कि वियात्रोवस्की और दोसांझ एक-दूसरे को नहीं जानते थे और प्रतिस्पर्धा करते हुए वाहन चला रहे थे। इस खतरनाक और मूर्खतापूर्ण कृत्य से एक जिंदगी चली गई है। उन्होंने कहा, सुरिंदर कौर की खाली जगह कभी नहीं भर पाएगी। मैं उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। 

अदालत कौर के परिवार ने कहा, हमारी मां बहुत सरल जीवन जीती थीं। वह एक धार्मिक महिला थी और दुर्घटना के दिन वह गुरुद्वारे से अपने घर लौट रही थीं। मां की मौत के बाद के दिन और हफ्ते वास्तव में कठिन थे।  अपने नुकसान से उबरने की कोशिश करने के साथ-सा हमें चल रही पुलिस जांच से निपटना पड़ा।

उन्होंने कहा, हम सभी अपनी मां को खोने के बाद उबरने की कोशिश कर रहे हैं। हम सभी कई अलग-अलग भावनाओं से गुजरे हैं। हम सभी दुखी हैं। एक परिवार के रूप में हम जो भी उपलब्धि का जश्न मनाते हैं, वह अब दुख से भर जाएगा क्योंकि हमारी मां वहां नहीं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed