फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Spain parliament passed mercy death law, and became fourth country in europe

बड़ा फैसला : स्पेन की संसद में दया मृत्यु कानून पारित, ऐसा करने वाला यूरोप का चौथा देश बना

Thu, 18 Mar 2021 10:29 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 18 Mar 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Spain parliament passed mercy death law, and became fourth country in europe
स्पेन की संसद - फोटो : facebook/ Congreso de los Diputados

स्पेन की संसद में गुरुवार को दया मृत्यु कानून पारित हो गया और इसके साथ ही देश दुनिया का सातवां तथा यूरोप का ऐसा चौथा देश बन गया है, जहां लंबे समय से लाइलाज बीमारियों से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की मदद से आत्महत्या और दया मृत्यु की अनुमति प्राप्त होगी।

विज्ञापन


संसद के निचले सदन में संबंधित विधेयक 140 के मुकाबले 202 मतों से पारित हो गया। स्पेन के वाम गठंबधन और अन्य दलों के सांसदों ने इसके पक्ष में तथा कजंर्वेटिव और धुर दक्षिणपंथी विचारधारा से जुड़े सांसदों ने इसके खिलाफ मतदान किया।
विज्ञापन


विधेयक का विरोध करनेवालों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में इस कानून को पलट देंगे। स्वास्थ्य मंत्री कैरोलिना डारियस ने विधेयक के पारित होने पर खुशी जताई और इसे मानवाधिकारों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम करार दिया। कानून के जून के मध्य से प्रभाव में आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेल्जियम, कनाडा, कोलंबिया, लक्जमबर्ग, नीरदरलैंड और स्विट्जरलैंड में दया मृत्यु को कानूनी मंजूरी है। अमेरिका के कुछ राज्यों में भी इसे मंजूरी प्राप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed