फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   SpaceX plans its first manned space mission over Earth's poles, set for later this year with a team of experts

SpaceX: पृथ्वी के ध्रुवों पर पहली बार भेजे जाएंगे इंसान, स्पेसएक्स ने बनाई मिशन की योजना

Wed, 14 Aug 2024 02:29 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 14 Aug 2024 02:29 AM IST
सार

SpaceX: मिशन 'फ्राम2' निजी अंतरिक्ष पर्यन के क्षेत्र में नई शुरुआत है, जो हाल के वर्षों में अमेरिका में तेजी से बढ़ा है। चुन वांग ने कहा कि मिशन के लिए सभी योजना, डिजाइन और टीम का चयन उन्होंने खुद किया है।

विज्ञापन
SpaceX plans its first manned space mission over Earth's poles, set for later this year with a team of experts
स्पेसएक्स (फाइल) - फोटो : @elonmusk

विस्तार

स्पेसएक्स इस साल के अंत में पृथ्वी के ध्रुवों पर एक खास मिशन कर रही है। यह पहला ऐसा मिशन होगा, जिसमें इंसान को ध्रुवों पर भेजा जाएगा। इस मिशन को एक क्रिप्टो उद्यमी चुन वांग चलाएंगे। कंपनी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इस मिशन का नाम 'फ्राम 2' है। यह मिशन दिन से पांच दिन तक चलेगा। चुन वांग ने इस मिशन को खरीदा है। वह एक बड़े बिटकॉइन व्यापारी हैं और उन्होंने 'एफ2पूल' और 'स्टेकफिश'नाम की कंपनियों की भी शुरुआत की है। उन्होने मिशन कितने पैसे में खरीदा है, यह अभी तक नहीं बताया गया है। इस मिशन में चुन वांग के साथ तीन विशेषज्ञ भी होंगे- (1) नॉर्वे के फिल्म निर्माता जैनिके मिकेलसेन (2) जर्मनी के रोबोटिक्स शोधकर्ता रैबिया राग (3) ऑस्ट्रेलिया के एरिक फिलिप्स।
विज्ञापन


यह मिशन खासतौर पर निजी अंतरिक्ष पर्यन के क्षेत्र में नई शुरुआत है, जो हाल के वर्षों में अमेरिका में तेजी से बढ़ा है। चुन वांग ने कहा कि मिशन के लिए सभी योजना, डिजाइन और टीम का चयन उन्होंने खुद किया है। उन्होंने कहा, अंतरिक्ष खोज में हमारे सामने एक नया अध्याय खुलने जा रहा है। अंतरिक्ष में उपग्रह ध्रुवीय क्षेत्रों के ऊपर से गुजर चुके हैं। लेकिन पृथ्वी की घुमावदार दिशा के कारण वहां पहुंचना मुश्किल होता है और रेडिएशन भी एक समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिशन में एक स्पेस एक्स ड्रैगन कैप्सूल का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसमें एक ऑब्जर्वेशन डोम होगा। यह कैप्सूल 265 से 280 मील (425 से 450 किलोमीटर) ऊंचाई पर उड़ान भरेगा। इस मिशन में पहली बार अंतरिक्ष में एक्स-रे चित्र लिए जाएंगे और एक आर्कटिक लाइन फेनॉमेनन का अध्ययन भी किया जाएगा। 


स्पेसएक्स ने पिछले चार साल में 13 मानव मिशन किए हैं। यह नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर ले जाता है। स्पेसएक्स ने 2021 में पहला निजी अंतरिक्ष पर्यटन मिशन इंसपिरेशन4 किया था, जिसे अमेरिका के अरबपति जेरेड इसाकमैन ने फंड किया था। चुन वांग ने कहा, 2021 तक अंतरिक्ष मिशन पर केवल सरकारों का विशेषाधिकार था। फिर इंसपिरेशन4 आया और सबकुछ बदल दिया। स्पेसएक्स 26 अगस्त को एक और निजी मिशन पोलारिश डॉन लॉन्च करने वाला है, जिसमें चार सदस्य होंगे। इसमें जेरेड इसाकमैन भी शामिल होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed