US: 'मैंने एलियंस का कोई सबूत नहीं देखा', लापता MH370 विमान के कथित VFX वीडियो पर एलन मस्क ने दी प्रतिक्रिया
Elon Musk: एक यूजर ने विमान के मार्ग का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया था। उसने अपने पोस्ट में कहा कि विमान के करीब कुछ घूम रहा है, ऐसा लग रहा है कि यह किसी अभियान का हिस्सा है।
विस्तार
लापता विमान पर मस्क ने दी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने विमान के मार्ग का एक कथित वीएफएक्स से तैयार किया गया वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया था। उसने अपने पोस्ट में कहा कि विमान के करीब कुछ घूम रहा है, ऐसा लग रहा है कि यह किसी अभियान का हिस्सा है।" बता दें कि एमएच370 मलेशियाई एयरलाइंस का विमान है जो 2014 में रडार से अचानक गायब हो गया था।
MH370 Drone Video
“This thing is flying so close to the plane that it indicates an operation.”
“This is not a metal sphere this is a plasma field around the orb.”
“It’s like their own gravity well that they’re pulling forward.”#MH370x #MH370विज्ञापन विज्ञापन
pic.twitter.com/z8k2NlRRbf— Ashton Forbes (@JustXAshton) April 26, 2024
इस पर एलन मस्क ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "मैंने एलियंस का आजतक कोई सबूत नहीं देखा। अगर ऐसा होता है तो मैं तुरंत एक्स पर पोस्ट करूंगा। स्पेस एक्स के लगभग 6,000 उपग्रह पृथ्वी की कक्षा में हैं। इस दौरान एक बार भी एलियंस का सामना नहीं हुआ।"
उड़ान भरने के 38 मिनट बाद ही रडार से बाहर हुआ था विमान
एमएच370 विमान कुआलालंपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बीजिंग के लिए उड़ान भर रहा था। इसमें 227 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य मौजूद थे। 9एम-एमआरओ के रूप में पंजीकृत बोइंग 777-22 ईआर के चालक दल ने उड़ान भरने के 38 मिनट बाद आखिरी बार हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) से संपर्क किया था। उस समय यह उड़ान दक्षिण चीन सागर के ऊपर थी। इसके बाद ही विमान के चालक दल का एटीसी से संपर्क टूट गया और वे रडार से दूर हो गए। हालांकि, सेना ने अगले कुछ घंटों तक इस विमान को ट्रैक किया था। विमान तब अपने नियोजित पथ से पश्चिम की तरफ भटक चुका था।