{"_id":"6222c827429a2f0bd0398c33","slug":"south-military-says-north-korea-fires-unidentified-projectile","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और संकट: उत्तर कोरिया ने किया इस साल का नौवां मिसाइल टेस्ट, दक्षिण कोरिया ने बताया खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
एक और संकट: उत्तर कोरिया ने किया इस साल का नौवां मिसाइल टेस्ट, दक्षिण कोरिया ने बताया खतरा
Sat, 05 Mar 2022 07:47 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 05 Mar 2022 07:47 AM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद रिजालूशंस की ओर से प्रतिबंध लागू होने के बावजूद उत्तर कोरिया मिसाइल की टेस्टिंग करने से बाज नहीं आता है। उत्तर कोरिया के इस कदम के अमेरिका, दक्षिण कोरिया समेत कई देश परेशान हैं।
विज्ञापन
उत्तर कोरिया ने किया मिसाइल टेस्टिंग
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग जहां चरम पर पहुंच गई है वहीं उत्तर कोरिया ने शनिवार सुबह एक अज्ञात मिसाइल की टेस्टिंग कर आसपास के देशों को चौंका दिया है। यह मिसाइल कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में सागर की ओर दागी गई है। यह जानकारी दक्षिण कोरिया के आर्मी चीफ की तरफ से दी गई है। बता दें कि उत्तर कोरिया इस साल अब तक कुल नौ मिसाइल टेस्टिंग कर चुका है।
विज्ञापन
जनवरी में भी किया था सात हथियारों का परीक्षण
उत्तर कोरिया ने जनवरी के महीने में भी सात हथियारों का परीक्षण किया था जिसमें 2017 के बाद से बनाई गई सबसे शक्तिशाली मिसाइल भी शामिल है। उस दौरान कहा गया कि यहां के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन ने तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को उकसाने के लिए यह कदम उठाया था।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया ने बताया संकट
दक्षिण कोरिया के आर्मी चीफ ने इस मिसाइल की टेस्टिंग को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद रिजालूशंस का उल्लंघन बताया है। उन्होंने कहा कि लगातार इस तरह की टेस्टिंग दुनिया के लिए खतरनाक है। इसपर तत्काल रोक लगनी चाहिए। वहीं इससे पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने भी हथियार कार्यक्रम के विस्तार के प्रति चिंता प्रकट की थी और कहा कि उत्तर कोरिया एक बार फिर लंबी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण शुरू कर सकता है जिससे क्षेत्र में युद्ध का माहौल फिर से बनने की संभावना है।
विज्ञापन