फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Korean president Lee Jae Myung joked about building Trump Tower in North Korea playing golf

South Korea: म्युंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति से ली चुटकी; उत्तर कोरिया में ट्रंप टावर बनाकर गोल्फ खेलने को कहा

Tue, 26 Aug 2025 11:08 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 26 Aug 2025 11:08 AM IST
सार

यह बैठक ली के लिए पहली बड़ी विदेश नीति परीक्षाओं में से एक थी, जिन्होंने एक ऐसे देश की कमान संभाली है, जो राजनीतिक उथल-पुथल की स्थिति में था। उसके पूर्व नेता युन सुक येओल को मार्शल लॉ लागू करने के बाद पद से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
South Korean president Lee Jae Myung joked about building Trump Tower in North Korea playing golf
अमेरिका के दौरे पर दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति - फोटो : PTI

विस्तार

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्युंग के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने से कुछ घंटे पहले ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट आया। ट्रंप ने लिखा, 'दक्षिण कोरिया में क्या हो रहा है?'  इसे पिछले दिसंबर में मार्शल लॉ लागू करने के असफल प्रयास के लिए पूर्व राष्ट्रपति यून सुक येओल पर हुए मुकदमे से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, ली ने इस पर कोई प्रतिक्रिया न देकर यूक्रेन के वोलोदिमिर जेलेंस्की या दक्षिण अफ्रीका के सिरिल रामफोसा के साथ जो हुआ, वैसे हालात बनने से रोक दिया।

विज्ञापन


ट्रंप के तेवर तब नरम पड़े जब ली ने अमेरिकी राष्ट्रपति की जमकर तारीफ की। उन्होंने ओवल ऑफिस की सजावट की जमकर तारीफ की। उन्होंने ट्रंप से कोरियाई शांति प्रयासों में मदद जारी रखने की अपील की और यहां तक कि उत्तर कोरिया में ट्रंप टावर बनाने का सुझाव भी दे दिया। ट्रंप ने कहा, 'हम एक-दूसरे को जानते हैं और हमारे बीच बहुत अच्छी बनती है।' इसके बाद उन्होंने आगे कहा, 'आपके साथ होना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है और आपके चुनाव के लिए बधाई। यह एक बड़ी उपलब्धि थी और हम पूरी तरह आपके साथ हैं।'
विज्ञापन


जून में निर्वाचित ली ने ट्रंप की पसंदीदा परियोजनाओं में से एक राष्ट्रपति भवन के आंतरिक डिजाइन की प्रशंसा करते हुए शुरुआत की। ली ने कहा, 'मैंने सुना है कि आपने हाल ही में ओवल ऑफिस को फिर से सजाया है और मैं कहना चाहूंगा कि यह बहुत ही शानदार और सुंदर लग रहा है। इसमें अमेरिका की गरिमा है। यह अमेरिका के नए भविष्य और समृद्धि का प्रतीक है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


तंज भरे लहजे में की प्रशंसा
उन्होंने बताया कि डॉव जोन्स सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। हालांकि, ली ने यह भी कहा कि यह थोड़ा नीचे चला गया है। उन्होंने ट्रंप से दोनों कोरियाई देशों का मिलन कराने और शायद उत्तर कोरिया में ट्रंप टावर के निर्माण के साथ गोल्फ खेलते हुए भी देखने का अनुरोध किया। 


ट्रंप की तारीफ में पढ़े कसीदे
ली ने ट्रंप के इस दावे से भी सहमति जताई कि अगर ट्रंप पद पर बने रहते तो उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन पिछले कुछ वर्षों में अपनी परमाणु क्षमताओं को बढ़ाने का काम जारी नहीं रखते। ली ने कहा, 'मेरा मानना है कि आप एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed