फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   south korea spy chief says t lawmakers north korea sent 1500 troops to russia 10 thousand is target

Korea: दक्षिण कोरिया का दावा- उत्तर कोरिया ने 1500 अतिरिक्त जवान रूस भेजे, दिसंबर तक 10 हजार भेजने की योजना

Wed, 23 Oct 2024 03:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: नितिन गौतम Updated Wed, 23 Oct 2024 03:36 PM IST
सार

दक्षिण कोरियाई खुफिया विभाग के प्रमुख चो ते यंग ने बताया कि दिसंबर तक उत्तर कोरिया अपने 10 हजार जवानों को रूस भेजने की तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन
south korea spy chief says t lawmakers north korea sent 1500 troops to russia 10 thousand is target
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने बताया है कि उत्तर कोरिया ने अपने 1500 अतिरिक्त जवानों को रूस भेजा है। उत्तर कोरिया के ये जवान यूक्रेन मोर्चे पर रूस की मदद के लिए लड़ रहे हैं। इससे पहले बीते हफ्ते भी दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरियाई जवानों के यूक्रेन के मोर्चे पर लड़ने की बात कही थी। बुधवार को दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के प्रमुख चो ते यंग ने संसदीय समिति को इसकी जानकारी दी। बैठक के बाद दक्षिण कोरिया के सांसदों ने भी इसकी पुष्टि की। 
विज्ञापन


जून में दोनों देशों में हुआ था अहम सैन्य समझौता
दक्षिण कोरियाई खुफिया विभाग के प्रमुख चो ते यंग ने बताया कि दिसंबर तक उत्तर कोरिया अपने 10 हजार जवानों को रूस भेजने की तैयारी कर रहा है। बीते दिनों यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी दावा किया था कि उनके पास ऐसी सूचना है कि उत्तर कोरिया के 10 हजार जवान रूस की तरफ से युद्ध लड़ने के लिए तैयार हो रहे हैं। बीते दो वर्षों में रूस और उत्तर कोरिया के संबंध बेहद मजबूत हुए हैं। जून में दोनों देशों ने एक अहम रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत दोनों देश किसी भी देश पर हमले की सूरत में एक दूसरे को तुरंत सैन्य सहायता देंगे। 
विज्ञापन


दक्षिण कोरिया को इस बात का है डर
दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी के प्रमुख का ये भी दावा है कि उत्तर कोरिया ने अगस्त 2023 के बाद से करीब 13 हजार कंटेनर आर्टिलरी, मिसाइलें और अन्य हथियार रूस भेजे हैं। दक्षिण कोरिया को आशंका है कि यूक्रेन युद्ध में मदद के बदले रूस उत्तर कोरिया को अहम हथियार और तकनीक दे सकता है। साथ ही उन्हें आशंका है कि रूस, उत्तर कोरिया के परमाणु और मिसाइल कार्यक्रम को भी मदद दे सकता है। हालांकि अभी तक अमेरिका और नाटो देशों ने उत्तर कोरिया द्वारा अपने सैनिकों को यूक्रेन मोर्चे पर भेजने की पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed