फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   south korea president yoon suk yeol appears in courts for defending martial law decision

South Korea: अदालत में पेश हुए दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून, मार्शल लॉ लागू करने के फैसले का किया बचाव

Thu, 20 Feb 2025 01:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सियोल Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 20 Feb 2025 01:48 PM IST
सार

बीते साल दिसंबर में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने देश में मार्शल लॉ लागू करने का एलान किया था। हालांकि जनता और विपक्ष के भारी विरोध के बाद कुछ घंटे बाद ही सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा था। राष्ट्रपति यून सुक योल ने दावा किया कि देश को उत्तर कोरिया और देश विरोधी ताकतों से खतरा है।

विज्ञापन
south korea president yoon suk yeol appears in courts for defending martial law decision
यून सुक योल, दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

महाभियोग झेल रहे दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल गुरुवार को दो अदालतों में पेश हुए। यून सुक योल के खिलाफ देश में आपातकाल लागू करने के मामले में सुनवाई चल रही है। साथ ही यून सुक योल ने उनके खिलाफ चल रही महाभियोग कार्रवाई को भी चुनौती दी है। एक मामला आपराधिक है और दूसरा महाभियोग से जुड़ा है। दोनों मामलों की सुनवाई अलग-अलग अदालत में चल रही है। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच यून सुक योल को सियोल सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया। 
विज्ञापन


बीते साल दिसंबर में मार्शल लॉ लगाया था यून सुक योल ने
बीते साल दिसंबर में दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने देश में मार्शल लॉ लागू करने का एलान किया था। हालांकि जनता और विपक्ष के भारी विरोध के बाद कुछ घंटे बाद ही सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा था। राष्ट्रपति यून सुक योल ने दावा किया कि देश को उत्तर कोरिया और देश विरोधी ताकतों से खतरा है। हालांकि विपक्ष और जनता ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया। मार्शल लॉ लगाने के कुछ घंटे बाद ही हजारों लोग दक्षिण कोरियाई संसद के सामने इकट्ठा हो गए और मार्शल लॉ को लागू करने के फैसले को निरस्त करने की मांग की। भारी दबाव के बाद राष्ट्रपति को अपना फैसला वापस लेना पड़ा। 
विज्ञापन


बीते महीने यून सुक योल को गिरफ्तार किया गया
यून सुक योल की अपनी पार्टी और विपक्षी पार्टियों ने भी यून सुक योल के फैसले को गलत बताया। मार्शल लॉ में देश का शासन सेना के हाथ में आ जाता है। यून के साथ ही दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी की पूर्व उप-निदेशक होंग जोंग वोन को भी अदालत में पेश किया गया। देश में मार्शल लॉ लगाने और उसे वापस लेने के फैसले के बाद 14 दिसंबर को दक्षिण कोरिया की संसद में राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की कार्रवाई शुरू की गई। योल को बीते महीने गिरफ्तार किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed