{"_id":"659370d00c737d5d7308d837","slug":"south-korea-opposition-leader-lee-jae-myung-stabbed-on-neck-taken-to-hospital-news-and-updates-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"South Korea: विपक्ष के नेता पर सरेआम हमला, हमलावर ने गर्दन पर मारा चाकू; गंभीर हालत में ले जाए गए अस्पताल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
South Korea: विपक्ष के नेता पर सरेआम हमला, हमलावर ने गर्दन पर मारा चाकू; गंभीर हालत में ले जाए गए अस्पताल
Tue, 02 Jan 2024 08:52 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सोल
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 02 Jan 2024 08:52 AM IST
सार
दक्षिण कोरिया की योनहैप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया में विपक्ष के नेता पर जानलेवा हमला।
- फोटो : Social Media
विस्तार
दक्षिण कोरिया के विपक्ष के नेता ली जे-म्यूंग पर मंगलवार को जानलेवा हमला हुआ। बुसान शहर में उन पर अज्ञात शख्स ने 20-30 सेंटीमीटर लंबे हथियार से हमला कर दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि जिस वक्त ली पर हमला हुआ, उस वक्त वे पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान एक शख्स ने बाईं तरफ से आकर उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिए।
दक्षिण कोरिया की योनहैप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हमलावर को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि, उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। ली विपक्ष की सबसे बड़ी डेमोक्रेटिक पार्टी के मुखिया हैं। वे मंगलवार को ही बुसान के गैडियोक द्वीप पर हो रहे नए एयरपोर्ट के निर्माण को देने गए थे।
ऑटोग्राफ लेने के बहाने ली के करीब पहुंचा हमलावर
रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना दक्षिण कोरिया के समयानुसार सुबह 10.27 बजे हुई और यह कैमरे में भी कैद हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ऑटोग्राफ लेने के लिए ली के करीब पहुंचा और उनकी गर्दन पर वार कर दिया। उसने जिस हथियार से ली को मारा, वह करीब 20 से 30 सेंटीमीटर लंबा था। इस घटना की वायरल तस्वीरों में ली को जमीन पर लेटा देखा जा सकता है। इस दौरान उनके समर्थकों ने खून के बहाव को रोकने के लिए गर्दन पर रुमालों को लपेट रखा है।
घटना के 20 मिनट के अंदर ही ली को पुसान नेशनल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल पहुंचा दिया गया। बताया गया है कि ली होश में हैं, लेकिन उनकी गर्दन से लगातार खून बह रहा था।
राष्ट्रपति ने जताई घटना पर चिंता
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल ने इस घटना पर चिंता जताई है और बताया कि वे विपक्ष के प्रमुख नेता के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन विज्ञापन
Developing story- South #Korea opposition chief Lee Jae-myung was stabbed in the neck during a visit to the southern port city of #Busan on Tuesday.pic.twitter.com/5A764m6QEg— Serena Xue Dong (@theserenadong) January 2, 2024