फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa tourism industry affected by travel restrictions, 70 percent drop in foreign tourists in 2020

दक्षिण अफ्रीका : यात्रा प्रतिबंधों से पर्यटन उद्योग हुआ प्रभावित, 2020 में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 70 फीसदी की गिरावट 

Wed, 08 Dec 2021 01:36 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, जोहानिसबर्ग
एजेंसी, जोहानिसबर्ग Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 08 Dec 2021 01:36 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन स्थल और उद्योग देश की आय का एक बड़ा हिस्सा है।
पर्यटन उद्योग को वर्ष 2020 में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 70 फीसदी से अधिक की गिरावट का सामना करना पड़ा। ब्रिटेन, जो दक्षिण अफ्रीका में पर्यटकों का सबसे बड़ा स्रोत है, उसने अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका पर अपनी लाल सूची यात्रा प्रतिबंध हटा दिया था।

विज्ञापन
South Africa tourism industry affected by travel restrictions, 70 percent drop in foreign tourists in 2020
पर्यटन- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए दक्षिण अफ्रीका और पड़ोसी देशों पर लगाए गए हालिया यात्रा प्रतिबंधों ने देश के सफारी व्यवसाय को प्रभावित किया है। दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन स्थल और उद्योग देश की आय का एक बड़ा हिस्सा है।

विज्ञापन


 द. अफ्रीका में वर्ष 2020 में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 70 फीसदी से अधिक की गिरावट 
दक्षिण अफ्रीका के पर्यटन उद्योग को वर्ष 2020 में विदेशी पर्यटकों की संख्या में 70 फीसदी से अधिक की गिरावट का सामना करना पड़ा। ब्रिटेन, जो दक्षिण अफ्रीका में पर्यटकों का सबसे बड़ा स्रोत है, उसने अक्तूबर में दक्षिण अफ्रीका पर अपनी लाल सूची यात्रा प्रतिबंध हटा दिया था।
विज्ञापन


इससे सफारी ऑपरेटरों में बेहतर व्यापार की उम्मीद जागी थी। लेकिन, कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने ब्रिटेन और कई अन्य देशों द्वारा लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों की आलोचना की है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन उद्योग से जुड़े व्यवसायी प्लाचेसी ने कहा कि उनका व्यवसाय नुकसान में है। उनका मानना है कि दक्षिण अफ्रीका पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंध अनुचित हैं और इसका दक्षिण अफ्रीका के लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्लाचेसी ने कहा कि हमें बुकिंग मिलनी शुरू हो गई थी। वर्ष 2022 काफी उज्ज्वल दिख रहा था क्योंकि सीमाएं अब खुली थीं और हर कोई खुश था। हमें उम्मीद है कि कई देश अपने उड़ान प्रतिबंधों पर पुनर्विचार करेंगे और दक्षिण अफ्रीका से फिर से यात्रा करने की अनुमति देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed