फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa to investigate allegations that it supplied arms to Russia news in hindi

Ukraine War: अमेरिका ने दक्षिण अफ्रीका पर लगाया रूस को हथियार देने का आरोप, राष्ट्रपति बोले- कराएंगे जांच

Fri, 12 May 2023 04:14 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 12 May 2023 04:14 AM IST
सार

अमेरिकी राजदूत ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका पर मालवाहक जहाज के माध्यम से रूस को हथियार मुहैया कराने का आरोप लगाया था। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति ने अमेरिकी राजदूत द्वारा रूस को हथियारों की आपूर्ति करने के आरोपों की स्वतंत्र जांच कराने का आश्वासन दिया है। 
 

विज्ञापन
South Africa to investigate allegations that it supplied arms to Russia news in hindi
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा - फोटो : Social Media

विस्तार

मालवाहक जहाज के माध्यम से रूस को हथियार मुहैया कराने के लगे आरोपों की जांच दक्षिण अफ्रीका कराएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहाज दिसंबर माह में तीन दिनों के लिए दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन शहर के पास एक नौसैनिक अड्डे पर गुप्त रुप से डॉक किया गया था।
विज्ञापन


अमेरिकी राजदूत ने गुरुवार को दक्षिण अफ्रीका पर मालवाहक जहाज के माध्यम से रूस को हथियार मुहैया कराने का आरोप लगाया। रामाफोसा कार्यालय से जारी एक बयान में गुरुवार को कहा गया, राष्ट्रपति ने अमेरिका के राजदूत रूबेन ई ब्रिगेटी को दक्षिण अफ्रीका द्वारा रूस को हथियारों की आपूर्ति का आरोप लगाते हुए चिंतित टिप्पणी का उल्लेख किया है। हालांकि, ब्रिगेटी ने पहले प्रिटोरिया में एक मीडिया सम्मेलन में दावा किया था कि रूसी जहाज ने पिछले साल दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका से हथियार एकत्र किए थे। ब्रिगेटी ने कहा कि 6 और 8 दिसंबर 2022 के बीच साइमन टाउन नेवल बेस में मालवाहक जहाज डॉकिंग था। जहाज पर हथियार और गोला-बारूद अपलोड किया गया था।
विज्ञापन


हालांकि, राष्ट्रपति के कार्यालय ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि दावे की स्वतंत्र रूप से जांच की जाएगी। इन आरोपों का समर्थन करने के लिए अभी तक अमेरिका ने कोई सबूत नहीं दिया है। सरकार ने सेवानिवृत्त न्यायाधीश के नेतृत्व में स्वतंत्र जांच कराने की बात कही है। रूस को हथियार मुहैया कराने वाले आरोपों को लेकर राष्ट्रपति के कार्यालय ने ब्रिगिटी की टिप्पणियों को निराशाजनक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed