{"_id":"60f5d81a03eb1c206a56798b","slug":"south-africa-president-cyril-ramaphosa-says-will-not-allow-law-to-be-taken-in-hand-will-take-all-possible-steps-to-stop-violence","type":"story","status":"publish","title_hn":"द. अफ्रीका: राष्ट्रपति रामाफोसा बोले- लोगों को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे, हिंसा रोकने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
द. अफ्रीका: राष्ट्रपति रामाफोसा बोले- लोगों को कानून हाथ में नहीं लेने देंगे, हिंसा रोकने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे
Tue, 20 Jul 2021 01:22 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जोहानिसबर्ग
एजेंसी, जोहानिसबर्ग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 20 Jul 2021 01:22 AM IST
सार
- दक्षिण अफ्रीका में पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के जेल जाने के बाद से देश में लगातार हिंसा जारी है। राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने कहा, देश में कानून अपने हाथ में लेने वालों और कानून के स्वयंभू पहरेदारों को जड़ जमाने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
Cyril Ramaphosa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा ने नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस पर आयोजित वेबिनार के दौरान कहा कि देश में लगातार हो रही हिंसा को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, देश में कानून अपने हाथ में लेने वालों और कानून के स्वयंभू पहरेदारों को जड़ जमाने नहीं दिया जाएगा। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा के जेल जाने के बाद से देश में लगातार हिंसा जारी है।
विज्ञापन
भारतवंशी बहुल फीनिक्स और उत्तरी डरबन में जारी हिंसा पर सख्त हुए रामाफोसा
रामाफोसा ने कहा, यह खास तौर पर महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि हम लोग विशेषकर क्वाजुलु-नटाल (प्रांत) में नस्ली तनाव और नस्ली हिंसा की बढ़ती घटनाओं को लेकर खबरें देख रहे हैं। राष्ट्रपति पिछले कुछ दिनों से भारतवंशी बहुल क्षेत्र फीनिक्स और उत्तरी डरबन में चल रही हिंसा का हवाला दे रहे थे।
विज्ञापन
यहां कुछ समूहों ने प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद सप्ताह भर चली हिंसा, लूटपाट और आगजनी के मद्देनजर क्षेत्र के प्रवेश मार्गों को रोक दिया था। जुमा को सात जुलाई को जेल की सजा सुनाए जाने के बाद ये प्रदर्शन शुरू हुए।
लेकिन बाद में ये व्यापक लूटपाट और आगजनी में तब्दील हो गए। फीनिक्स के आस पास के तीन अश्वेत बहुल शहरों के निवासियों से यह शिकायत मिली थी कि उन्हें इलाके में घुसने नहीं दिया जा रहा है, यहां तक कि उन्हें अपने कार्यस्थल पर भी नहीं जाने दिया जा रहा है।
बता दें कि वर्ष 2009 से 2018 तक दक्षिण अफ्रीका में जैकब जुमा की सरकार थी,जिस पर गुप्ता बंधुओं का खासा प्रभाव था। इसी दौरान जुमा और उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे थे। इस लिए अब दक्षिण अफ्रीका में जुमा के समर्थकों को लगता है कि जुमा के जेल जाने के पीछे गुप्ता बंधुओं का हाथ है। इसीलिए वहां भारतीय मूल के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
गुप्ता परिवार पर लगे ये आरोप
दक्षिण अफ्रीका में जुमा समर्थकों के पास गुप्ता बंधुओं को दोषी मानने के पर्याप्त कारण हैं। दरअसल, वर्ष 2016 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व उप वित्त मंत्री जोनास मेबिसी ने आरोप लगाया था कि गुप्ता परिवार ने उन्हें अगला वित्त मंत्री बनाने के लिए 375 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी। साथ ही उनके सामने ये शर्त ये रखी कि वित्त मंत्री बनने पर उन्हें गुप्ता परिवार की सारी बातें माननी होंगी।