{"_id":"60c908b17a093827592167bb","slug":"south-africa-new-indian-origin-couple-zaheer-sarang-and-nabilah-khan-died-of-electrocution","type":"story","status":"publish","title_hn":"द. अफ्रीका : भारतवंशी नव दंपती जहीर सारंग और नबीलाह खान की करंट लगने से मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
द. अफ्रीका : भारतवंशी नव दंपती जहीर सारंग और नबीलाह खान की करंट लगने से मौत
Wed, 16 Jun 2021 01:38 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, जोहानिसबर्ग
एजेंसी, जोहानिसबर्ग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 16 Jun 2021 01:38 AM IST
सार
- जोहानिसबर्ग, सिटी पॉवर में बिजली प्राधिकरण ने भी मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए
- पुलिस प्रवक्ता ने दोनों की मौत की पुष्टि की और बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से मौत का उचित कारण पता चल पाएगा।
विज्ञापन
शादी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के एक युवा दंपती जहीर सारंग और नबीलाह खान की बाथरूम के शॉवर में करंट लगने से मौत हो गई। दो सप्ताह पहले ही इनकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
उनका शव बरामद कर उन्हें सुपुर्द ए खाक कर दिया गया है। माना जा रहा है कि शॉवर का नल छूने पर पहले पत्नी को करंट लगा और फिर जब पति ने उसे बचाने की कोशिश की तो उसकी भी करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता कप्तान मवेला मसोंदो ने दोनों की मौत की पुष्टि की और बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का उचित कारण पता चल पाएगा। जोहानिसबर्ग, सिटी पॉवर में बिजली प्राधिकरण ने भी मामले की तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में दैनिक बिजली की कटौती और बुनियादी ढांचे को बनाए रखने में सिटी पॉवर की कथित अक्षमता को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन