{"_id":"60baf2e5cdb2b555e22cdef9","slug":"south-africa-court-freezes-assets-of-indian-origin-gupta-family-and-its-associates","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका: अदालत ने भारतवंशी गुप्ता परिवार और उसके सहयोगियों की संपत्ति फ्रीज की","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दक्षिण अफ्रीका: अदालत ने भारतवंशी गुप्ता परिवार और उसके सहयोगियों की संपत्ति फ्रीज की
Sat, 05 Jun 2021 09:13 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, जोहानिसबर्ग
पीटीआई, जोहानिसबर्ग
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 05 Jun 2021 09:13 AM IST
सार
- गुप्ता परिवार के करीबी मीर शर्मा प्रोविंशियल फ्री स्टेट सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के साथ सप्ताहांत जेल में बिता रहे हैं और उनकी जमानत याचिका पर सोमवार को अदालत में सुनवाई होगी।
विज्ञापन
gupta family
विस्तार
दक्षिण अफ्रीका की एक अदालत ने शुक्रवार को भारतीय मूल के विवादित गुप्ता परिवार और उनके सहयोगी इकबाल मीर शर्मा की संपत्तियां फ्रीज कर दी, जिनमें पॉश इलाके में मौजूद उनके आलीशान मकान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय अभियोजन प्राधिकरण (एनपीए) से संबद्ध जांच निदेशालय ने बृहस्पतिवार को इंटरपोल से अतुल गुप्ता और राजेश गुप्ता एवं उनकी पत्नी चेताली व आरती को पकड़ने के लिए अंतरराष्ट्रीय गिरफ्तारी वारंट रेड नोटिस जारी करने का अनुरोध किया था।
विज्ञापन
गुप्ता के करीबी मीर शर्मा प्रोविंशियल फ्री स्टेट सरकार के वरिष्ठ अधिकारी के साथ सप्ताहांत जेल में बिता रहे हैं और उनकी जमानत याचिका पर सोमवार को अदालत में सुनवाई होगी। इससे पहले आईडी के प्रवक्ता सिंडिसिवे सेबोका ने कहा था कि गुप्ता और शर्मा के 1.2 करोड़ दक्षिणी अफ्रीकी रैंड से अधिक राशि के भ्रष्टाचार में शामिल होने का पुख्ता मामला है।
विज्ञापन