फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   South Africa: At least 17 people found dead at a nightclub in South Africa's southern city of East London

South Africa: दक्षिण अफ्रीका के ईस्ट लंदन शहर में बड़ी घटना, नाइटक्लब में 20 लोगों की मिली लाश

Sun, 26 Jun 2022 01:23 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जोहानिसबर्ग। Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 26 Jun 2022 01:23 PM IST
सार

पुलिस ने बताया, नाइट क्लब में 17 लोगों की मौत की सूचना मिली है। घटना की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच जारी है। 

विज्ञापन
South Africa: At least 17 people found dead at a nightclub in South Africa's southern city of East London
प्रतीकात्मक तस्वीर।

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के ईस्ट लंदन शहर में एनेयोबेनी टेवेरन स्थित एक नाइट क्लब में कम से कम 20 युवा रविवार को मृत पाए गए। घटना के संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं है। काफी लोग घायल मिले हैं। दक्षिण अफ्रीकी न्यूज चैनल न्यूजरूम से बातचीत में पुलिस प्रवक्ता ने कहा, वारदात के हालात की जांच चल रही है। शुरुआती दौर में हम कोई अनुमान लगाना नहीं चाहते। 

विज्ञापन


पूर्वी केप प्रांत की आपात सेवाओं से जुड़े कर्मचारी बड़ी तादाद में घटनास्थल पर हैं। हताहतों के रिश्तेदार अपनों की खैरियत जानने पहुंचे, लेकिन उन्हें वे उन्हें देख तक नहीं पाए। स्थानीय लोगों ने क्लब को बंद करने की मांग की है। पूर्वी केप के पुलिस आयुक्त नोमथेथेलेली लिलियन मेने ने एसएबीसी न्यूज को बताया, बार के भीतर कथित तौर पर भगदड़ मची थी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पूरी सूचना नहीं मिल पाई है। चार लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। पत्रकारों को बताया गया कि मारे गए ज्यादातर लोग 18 से 20 साल की उम्र के थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने दैनिक डिस्पैच को बताया, शव भीतर ऐसे पड़े थे, जैसे वे एकदम फर्श पर गिर पड़े हों। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शवों को निकटवर्ती मोर्चरियों में ले जाया गया है। वहां जल्द से जल्द पोस्टमार्टम कर इनकी मौत के कारण का पता लगाया जाएगा। जांच में मदद के लिए देश के गृह मंत्री भेकी केले टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।


घटना पर यकीन करना मुश्किल : गृह मंत्री
वारदात के संबंध में गृह मंत्री भेकी केले ने कहा, वारदात पर यकीन करना मुश्किल है। एकदम युवा लोग, जिन्हें किसी तरह की बीमारी भी नहीं थी और जो अपने परिवारों के साथ छुट्टी का मजा ले रहे थे, इस तरह अचानक अपनी जान गंवा बैठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed