{"_id":"62680408e42182368b7b23e6","slug":"sons-of-nawaz-sharif-deny-travelling-with-pm-shehbaz-to-saudi-arabia-calling-it-fake-report-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: प्रधानमंत्री शहबाज के साथ सऊदी अरब की यात्रा पर जाने की खबरों को नवाज शरीफ के बेटों ने खारिज किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: प्रधानमंत्री शहबाज के साथ सऊदी अरब की यात्रा पर जाने की खबरों को नवाज शरीफ के बेटों ने खारिज किया
Tue, 26 Apr 2022 08:09 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन/इस्लामाबाद
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 26 Apr 2022 08:09 PM IST
सार
प्रधानमंत्री की आगामी सऊदी अरब की यात्रा को लेकर पाकिस्तान के कुछ टीवी चैनलों ने दावा किया था कि नवाज शरीफ के बेटे हसन नवाज और हुसैन नवाज भी सऊदी जाने वाले काफिले का हिस्सा होंगे, जिसमें शरीफ परिवार के 16 सदस्य शामिल हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ
- फोटो : फाइल
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बेटों ने इस बात से इनकार किया है कि वह प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ सऊदी अरब की उनकी पहली आधिकारिक यात्रा के दौरान सरकारी खर्च पर उनके साथ जाएंगे। उन्होंने मीडिया में चल रही इन खबरों को पूरी तरह गलत बताया है।
विज्ञापन
देश के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ गुरुवार को सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे और इस दौरान वह सऊदी के नेतृत्व के साथ वार्ताएं करेंगे। जानकारी के अनुसार इस यात्रा के दौरान वह मक्का की तीर्थयात्रा उमरा भी करेंगे, जो हज के विपरीत साल के किसी भी समय की जा सकती है।
विज्ञापन
इस यात्रा को लेकर पाकिस्तान के कुछ टीवी चैनलों ने दावा किया था कि नवाज शरीफ के बेटे हसन नवाज और हुसैन नवाज भी सऊदी जाने वाले बड़े काफिले का हिस्सा होंगे, जिसमें शरीफ परिवार के 16 सदस्य शामिल हैं। दावा किया गया था कि यह यात्रा सरकारी खर्च पर होने वाली है।
विज्ञापन
मेरी सऊदी जाने की कोई योजना नहीं, पिता के साथ लंदन में हूं: हसन नवाज
इन खबरों को लेकर हसन नवाज ने कहा कि मेरी सऊदी यात्रा को लेकर चल रही खबर पूरी तरह फर्जी है और इसे गलत इरादे के साथ फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरी सऊदी अरब जाने की कई कोई योजना नहीं थी। मैंने वीजा के लिए आवेदन नहीं किया है और मैं लंदन में ही हूं।
समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार हसन नवाज ने कहा कि मैं इस समय अपने पिता के साथ लंदन में हूं और फिलहाल सऊदी अरब जाने की मेरी कोई योजना नहीं है। वहीं, हुसैन नवाज ने इसे लेकर कहा कि मैं इस रविवार को अकेले अपने खर्च पर सऊदी अरब पहुंचा था।
अपने खर्च पर सऊदी गया और यहां अपने ही घर में रह रहा हूं: हुसैन नवाज
हुसैन नवाज ने कहा कि मैं अपने खर्च पर जेद्दाह आया था और अपने घर में ही रह रहा हूं। मदीना यहां से केवल साढ़े तीन घंटे दूर है। हमारे पास अपनी कार हैं। मुझे नहीं पता कि इस सूची में मेरा नाम किसने और किस उद्देश्य के साथ जोड़ा है। हम दो दशक से यहां रहते और काम करते आए हैं।
70 वर्षीय शहबाज शरीफ ने बीती 11 अप्रैल को पाकिस्तान के 23वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनसे पहले देश की सत्ता संभाल रहे क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान को विपक्षी दलों की ओर से लाए गए एक अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होने के बाद सत्ता से बाहर होना पड़ गया था।
शहबाज शरीफ अपने खर्चे पर वाणिज्यिक उड़ान से सऊदी अरब जा रहे: सरकार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने खर्च पर एक वाणिज्यिक उड़ान से सऊदी अरब की यात्रा करेंगे। पाक सरकार ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पाकिस्तान तरहीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) के इन आरोपों को खारिज किया कि शरीफ सरकारी खर्च पर अपने परिवार के 16 सदस्यों सहित एक बड़ा दल सऊदी अरब ले जा रहे हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने दौरे की लागत को लेकर लगाए गए आरोपों का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री शरीफ की पहली सऊदी यात्रा के बारे में ‘झूठ’ फैलाने के लिए पीटीआई नेताओं की आलोचना की।