फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Solar panels gifted from India engaged in UN New York headquarters

भारत से तोहफे में मिले सोलर पैनल्स यूएन ने न्यूयॉर्क हेडक्वार्टर की छत पर लगाए

Sat, 07 Sep 2019 09:43 PM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Sat, 07 Sep 2019 09:43 PM IST
विज्ञापन
Solar panels gifted from India engaged in UN New York headquarters
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत ने संयुक्त राष्ट्र को तोहफे में सोलर पैनल्स दिए जिन्हें शुक्रवार को न्यूयॉर्क स्थित यूएन हेडक्वार्टर की छत पर लगाया गया। इसपर संयुक्त राष्ट्र ने ट्वीट किया। यूएन ने कहा कि भारत की तरफ से गिफ्ट के तौर पर सोलर पैनल्स मिले। इसे यूएन की छत पर लगाया गया। इस पैनल की मदद से अधिकतम 50 किलोवाट बिजली पैदा होंगी।

विज्ञापन


सोलर पैनल के अलावा यूएन हेडक्वार्टर की छत को भी ग्रीन रूफ में बदला गया है। इस छत को पेड़-पौधों से ढका गया है। यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि सैयद अकबरूद्दीन ने कहा, इससे यह प्रदर्शित होता है भारत नवीकरणीय ऊर्जा का इस्तेमाल कर जलवायु परिवर्तन से लड़ने को लेकर प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में रूस के दौरे पर कहा था कि भारत का लक्ष्य 2022 तक 175 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा उत्पादित करना है। देश सोलर ऊर्जा पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है। भारत सोलर ऊर्जा बैटरी मैन्युफैक्चरिंग का हब बन सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा था कि यदि सोलर ऊर्जा का इस्तेमाल खाना बनाने में होता है तो इससे 250 मिलियन (25 करोड़) बैटरी की आवश्यकता होगी। इससे इलेक्ट्रॉनिक व्हिकल मार्केट को भी फायदा पहुंचेगा। भारत ने सोलर पावर को आगे बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम की भी शुरुआत की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed