{"_id":"645a2111f35372160002dc04","slug":"social-media-star-hasbulla-arrested-in-dagestan-for-violating-traffic-laws-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: सोशल मीडिया स्टार हसबुल्ला दोस्तों संग गिरफ्तार, यातायात नियमों का उल्लंघन करने का आरोप; वीडियो वायरल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Russia: सोशल मीडिया स्टार हसबुल्ला दोस्तों संग गिरफ्तार, यातायात नियमों का उल्लंघन करने का आरोप; वीडियो वायरल
Tue, 09 May 2023 04:01 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 09 May 2023 04:01 PM IST
सार
हसबुल्ला और उनके कुछ दोस्तों को यातायात कानूनों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सड़क पर अन्य ड्राइवरों को परेशान करने के बाद उन्हें और उसके साथ के लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
दोस्तों के साथ पुलिस हिरासत में हसबुल्ला
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायरल होने के बाद हसबुल्ला एक सोशल मीडिया सेलिब्रिटी के रूप में उभरे हैं और इंटरनेट पर कई लोग उन्हें प्यार भी करते हैं। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया स्टार को कुछ दोस्तों के साथ यातायात के नियमों का उल्लंघन करने के लिए उत्तरी रूस के दागिस्तान से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
आनुवांसिक विकार (जेनेटिक डिसऑर्डर) के कारण हसबुल्ला का शरीर ग्रोथ होर्मोन का उत्पादन करने में असमर्थ हैं, जिसने उन्हें एक औसत वयस्क पुरुष की तुलना में छोटा बना दिया है। हालांकि, कई लोग उन्हें एक छोटा बच्चा मानते हैं।
विज्ञापन
दिलचस्प बात यह है कि वायरल सोशल मीडिया स्टार हकीकत में एक वयस्क व्यक्ति हैं और जल्द ही उनका 21वां जन्मदिन करीब आ रहा है।
हसबुल्ला और उनके कुछ दोस्तों को यातायात कानूनों का उल्लंघन करने पर गिरफ्तार किया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सड़क पर अन्य ड्राइवरों को परेशान करने के बाद उन्हें और उसके साथ के लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Video of the traffic incident that reportedly led to Hasbulla’s arrest. pic.twitter.com/2SSSNebavl
— Pop Base (@PopBase) May 8, 2023
दागिस्तान के आंतरिक मामलों के विभाग के मुताबिक वह और अन्य लोगों का दल सड़क पर अन्य ड्राइवरों को परेशान कर रहे थे। हसबुल्ला समेत पूरे दल को प्रशासनिक उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उनके मुताबिक वह अपने दोस्त की शादी का जश्न मना रहे थे।