फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   social media democracy poll 37 countries india pakistan us political impact

लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा सोशल मीडिया?: दुनियाभर में 35% लोगों की राय; प्यू का 37 देशों में सर्वे

Sun, 04 Oct 2026 07:50 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 04 Oct 2026 07:50 AM IST
सार

सोशल मीडिया लोकतंत्र के लिए ताकत है या खतरा? प्यू के सर्वे में दुनिया के 37 देशों में इस सवाल पर लोगों की राय बंटी नजर आई। भारत में 66% लोग इसे फायदेमंद मानते हैं। पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
social media democracy poll 37 countries india pakistan us political impact
सोशल मीडिया - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

डिजिटल क्रांति के इस दौर में यह राय भी बनती जा रही है कि सोशल मीडिया लोकतंत्र के लिए खतरा बनता जा रहा है। प्यू के ताजा सर्वे के मुताबिक, दुनियाभर के 35% लोग मानते हैं कि सोशल मीडिया ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया है। वहीं, 55% लोग मानते हैं कि यह लोगों को जागरूक बनाने के साथ राजनीति में अपनी बात रखने का मंच देता है। यह सर्वे 37 देशों में किया गया।
विज्ञापन


नतीजे बताते हैं कि अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड जैसे उच्च आय वाले देशों में आधे से अधिक लोगों का स्पष्ट मानना है कि सोशल मीडिया लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहा है। अमेरिका में तो 64% वयस्क इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक मानते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पायलट पर हमला और विमान में अनजान यात्री: छह साल की नीना ने कॉकपिट से सुनी आवाजें; मां को जगाकर कैसे बचाई जान?
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीयों की नजर में  सोशल मीडिया/इंटरनेट का नफा और नुकसान
  • ताजा घटनाओं की जानकारी मिलती है- 66%
  • राजनीति में आवाज बुलंद करने का साधन-55%
  • लोगों को गुमराह करना आसान होता है- 62%
  • राजनीतिक विचारों के आधार पर विभाजन- 51%
 
देश बुरा अच्छा
भारत 23%   66%
पाकिस्तान   33% 62%
बांग्लादेश 28% 67%
श्रीलंका 35% 54%
जापान 43% 48%
 

अमीर देशों को सता रहा ज्यादा डर

देश बुरा अच्छा
कनाडा 55%     40%
अमेरिका  64%   34%
यूके 56% 41%
जर्मनी 61% 37%
फ्रांस 65% 31%

(लोकतंत्र पर सोशल मीडिया के असर पर जताई गई राय)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed