फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Snowstorm in Atlanta US froze roads in Texas and Oklahoma wildfire crisis still persists in Los Angeles

US: आग के बाद बर्फ-बारिश और तूफान से सहमा अमेरिका, अटलांटा में आपातकाल; टेक्सास-ओक्लाहोमा में सड़कें जमीं

Sun, 12 Jan 2025 06:00 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, लॉस एंजिलिस/अटलांटा
एजेंसी, लॉस एंजिलिस/अटलांटा Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2025 06:00 AM IST
सार

अटलांटा प्रांत में भीषण बर्फीले तूफान ने टेक्सास और ओक्लाहोमा के अधिकांश हिस्सों में भारी बर्फ जमा दी है। सड़कों पर बर्फ जम गई है जिससे यातायात, उड़ानें, दफ्तर और स्कूल व संस्थानों में बंदी करनी पड़ी है। अटलांटा समेत कई राज्यों में आपातकाल की स्थिति घोषित की गई है।

विज्ञापन
Snowstorm in Atlanta US froze roads in Texas and Oklahoma wildfire crisis still persists in Los Angeles
अमेरिका में बर्फ से जमीं सड़कें और पैसिफिक पैलिसेड्स में लगी आग - फोटो : एजेंसी

विस्तार

अमेरिका के लॉस एंजिलिस क्षेत्र में अधिकांश इलाके तीन दिनों से जारी भीषण आग में तबाह हो चुके हैं। लोगों पर संकट अब भी बरकरार है। उधर, अटलांटा प्रांत में भीषण बर्फीले तूफान ने टेक्सास और ओक्लाहोमा के अधिकांश हिस्सों में भारी बर्फ जमा दी है। सड़कों पर बर्फ जम गई है जिससे यातायात, उड़ानें, दफ्तर और स्कूल व संस्थानों में बंदी करनी पड़ी है। अटलांटा समेत कई राज्यों में आपातकाल की स्थिति घोषित की गई है।

विज्ञापन


लॉस एंजिलिस में जब लोग परिवार के साथ मूल आश्रय स्थलों पर लौटे तो सारी संपत्ति तबाह हो चुकी थी। इनमें ब्रिजेट बर्ग, एंड्रयू मैकनेली, ग्रेग बेंटन और एना येजर जैसे लोग शामिल थे। लोगों ने देखा कि आग ने 145 वर्ग किमी क्षेत्र पूरी तरह नष्ट कर दिया है। शनिवार को मृतक संख्या 11 हो गई। दूसरी तरफ, अटलांटा प्रांत में आए शीतकालीन तूफान ने क्षेत्र में बर्फबारी बढ़ा दी। अर्कांसस, उत्तरी कैरोलिना में फंसे मोटर चालकों की मदद को राष्ट्रीय गार्ड भेजे गए हैं। अर्कांसस के कुछ हिस्सों में 31 सेंमी तक भी बारिश हुई। लिटिल रॉक में 10 इंच वर्षा हुई जहां औसतन 3.8 इंच का वार्षिक रिकॉर्ड रहा है। इन राज्यों में आपातकाल लागू कर दिया गया है। 
विज्ञापन


आग की नाकामियों पर आरोप-प्रत्यारोप शुरू
लॉस एंजिलिस क्षेत्र में आग लगने के बाद 12,000 से अधिक इमारतें, घर और संरचनाएं जल चुकी हैं। इस आग में नेतृत्व की विफलताओं और राजनीतिक दोषारोपण के आरोप भी शुरू हो गए हैं और जांच भी शुरू हो गई है। लॉस एंजिलिस फायर चीफ क्रिस्टिन क्रॉली ने कहा कि शहर के नेतृत्व ने अग्निशमन के लिए पर्याप्त धन उपलब्ध नहीं कराकर उनके विभाग को विफल कर दिया है। उन्होंने पानी की कमी की भी आलोचना की। उधर सरकार ने अब तक क्षति की लागत के आंकड़े जारी नहीं किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई प्रांतों में 8 इंच बर्फबारी
राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा, शनिवार को जॉर्जिया, उत्तरी कैरोलिना, टेनेसी और पश्चिम वर्जीनिया के कुछ हिस्सों में 8 इंच (लगभग 20 सेंटीमीटर) बर्फबारी हुई। अटलांटा क्षेत्र में, रुके हुए ट्रकों के कारण कई फ्रीवे इंटरचेंज अस्थायी रूप से बंद हो गए या बाधित हो गए। जॉर्जिया में इस बार आपातकालीन कर्मचारी रुके हुए वाहनों को खींच रहे थे। अलबामा के उत्तरी हिस्से में हालात काफी असामान्य हैं।


कई हवाई अड्डों पर उड़ानें रद्द
अमेरिका के टेनेसी प्रांत में मेम्फिस शहर में 7 इंच बारिश में गीली हुई सड़कें बर्फ से जम चुकी हैं। सुदूर दक्षिण और पूर्व में लुइसियाना, मिसिसिपी, अलबामा और जॉर्जिया में ओलावृष्टि, बर्फबारी और बर्फ के सर्द मिश्रण ने यात्रा को जोखिम भरा बना दिया है। अटलांटा, मध्य ओक्लाहोमा व उत्तरी टेक्सास में बर्फ जमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed