फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Snow storm in America More than thousand flights canceled electricity grid off in Texas

अमेरिका में बर्फीला तूफान: हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द, टेक्सास में विद्युत ग्रिड बंद, लाखों अमेरिकियों की परेशानियां बढ़ीं

Thu, 03 Feb 2022 12:26 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ऑस्टिन।
एजेंसी, ऑस्टिन। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 03 Feb 2022 12:26 AM IST
सार

पिछले सप्ताह के अंत में पूर्वी तट के कई हिस्सों में बर्फीले तूफान ने दस्तक दी थी, जो अब मिशिगन तक आगे बढ़ गया है। मिशिगन में एक फुट से ज्यादा हिमपात की आशंका है।

विज्ञापन
Snow storm in America More than thousand flights canceled electricity grid off in Texas
बर्फीला तूफान (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के एक बड़े हिस्से में सर्दियों के मौसम का सबसे बड़ा तूफान आया हुआ है। तूफान के दौरान भारी बर्फबारी और बर्फीली बारिश के चलते लाखों अमेरिकियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। इसके चलते एयरलाइंस ने 1,000 से ज्यादा  उड़ानें रद्द कर दी हैं। गवर्नरों ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सड़कों से दूर रहें। मंगलवार देर रात से शुरू इस तूफान ने न्यू मेक्सिको से वर्मोंट तक कहर ढा दिया है।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह के अंत में पूर्वी तट के कई हिस्सों में बर्फीले तूफान ने दस्तक दी थी, जो अब मिशिगन तक आगे बढ़ गया है। मिशिगन में एक फुट से ज्यादा हिमपात की आशंका है। मेरीलैंड कॉलेज पार्क में राष्ट्रीय मौसम सेवा के विज्ञानी मार्टी रॉश ने बताया कि इस तूफान से कई गड़बड़ी पैदा हुई हैं और यात्राएं दुष्कर हो गई हैं। अनुमान है कि तूफान का असर टेक्सास तक पहुंचेगा। यहां अभी से हालात बिगड़ते देख गवर्नर ग्रेग एबॉट ने विद्युत ग्रिड को बंद कर दिया है।
विज्ञापन


तूफान लंबा चला तो राज्य में यह अब तक का सबसे लंबा ब्लैकआउट हो सकता है। उन्होंने कहा, मैं रोशनी की गारंटी नहीं दे सकता। इसके अलावा सेंट लुइस में आधे से अधिक उड़ानें हटा दी हैं। साउथवेस्ट एयरलाइंस ने कई उड़ानें रोक दी हैं। शिकागो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने भी 100 उड़ानें रद्द कर दी हैं। उधर, स्कूलों और विश्वविद्यालयों में कक्षाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इक्वाडोर में बारिश-बाढ़ से 24 की मौत
इक्वाडोर की राजधानी में भारी बारिश को बाद एक पहाड़ी के ढह जाने से कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। क्वीटो सुरक्षा विभाग ने बताया कि कम से कम 48 और लोग घायल हो गए। करीब 24 घंटे हुई बारिश के कारण मंगलवार देर रात पहाड़ी के ढहने के बाद बहकर आए कीचड़ में आठ मकान गिर गए और कई अन्य क्षतिग्रस्त हो गए। प्राधिकारियों ने 12 लोगों के लापता होने की भी जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed