{"_id":"65431595be416864ae07ab85","slug":"smog-emergency-in-lahore-pakistan-government-punjan-province-pollution-in-pakistan-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: भारत से भी खराब पाकिस्तान का हाल, प्रदूषण के कारण 12.7 करोड़ की आबादी वाले प्रांत में स्मॉग आपातकाल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: भारत से भी खराब पाकिस्तान का हाल, प्रदूषण के कारण 12.7 करोड़ की आबादी वाले प्रांत में स्मॉग आपातकाल
Thu, 02 Nov 2023 08:51 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करांची
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 02 Nov 2023 08:51 AM IST
सार
पंजाब के कार्यवाहक सरकार ने सरकारी स्कूलों के पुरुष और महिला छात्रों को एक महीने तक लगातार मास्क लगाने के भी कहा गया है। उन्होंने इसके साथ आम लोगों को भी मास्क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
Smog Emergency
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की पंजाब कार्यवाहक सरकार ने बुधवार को 127 मिलियन की आबादी वाले प्रांत में स्मॉग आपातकाल लगा दिया, क्योंकि प्रांतीय राजधानी दुनियाभर में सबसे प्रदूषित शहरों में से एक बनी हुई है। सरकार का यह फैसला लगातार खतरनाक वायु गुणवत्ता सूचकांक के कारण लाहौर में तुरंत स्मॉग आपातकाल लगाने के लाहौर उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में आया है।
एलएचसी के न्यायाधीश शाहिद करीम ने बुधवार को वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में विफलता के लिए लाहौर आयुक्त को फटकार लगाई। जज ने कहा, स्मॉग मेरी व्यक्तिगत समस्या नहीं है, लेकिन यह हमारे बच्चों के जीवन के लिए चिंता का विषय है। आप लाहौर शहर के संरक्षक हैं। देखिए आपने इसके साथ क्या किया है, आपको लाहौर की स्थिति पर शर्म आनी चाहिए।
लोगों से मास्क लगाने के लिए किया गया आग्रह
लाहौर दुनिया के सबसे प्रदुषित शहरों में से एक हैं। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक ( एक्यूआई) 447 तक पहुंच गई थी। पंजाब के कार्यवाहक सरकार ने बताया कि पूरे पंजाब प्रांत में स्मॉग आपातकाल लगा दिया गया है और सभी सरकारी स्कूलों के पुरुष और महिला छात्रों को एक महीने तक लगातार मास्क लगाने के भी कहा गया है। उन्होंने इसके साथ आम लोगों को भी मास्क का इस्तेमाल करने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही निर्माण स्थान से रेत, धूल और मिट्टी के पानी का नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने किसानों से फसलों के अवशेषों को नहीं जलाने का आग्रह किया है। स्मॉग छोड़ने वाले वाहनों और कारखानों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री नक्वी ने अंतरीम प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर को बताया कि लाहौर में स्मॉग का मुख्य कारण भारत के पंजाब में जलाए जाने वाले फसलों के अवशेष है। उन्होंने इस मामले में भारत से बातचीत करने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री काकर ने इस मुद्दे पर भारत से बात करने और जल्द ही इस परेशानी का हल निकालने का आश्वासन दिया है।