{"_id":"5d4da8ac8ebc3e6ce8642fa2","slug":"small-private-plane-crashes-in-america-indian-born-doctor-couple-and-daughter-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका में छोटा निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, भारतीय मूल के चिकित्सक दंपति और बेटी की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका में छोटा निजी विमान दुर्घटनाग्रस्त, भारतीय मूल के चिकित्सक दंपति और बेटी की मौत
Fri, 09 Aug 2019 10:39 PM IST
अमर शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में एक छोटे निजी विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारतीय मूल के प्रमुख चिकित्सक दंपति और उनकी 19 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दुर्घटना बृहस्पतिवार सुबह उपनगरीय फिलाडेल्फिया में हुई।
अमेरिकी मीडिया के मुताबिक मृतकों की पहचान डॉक्टर जसवीर खुराना (60) उनकी पत्नी डॉक्टर दिव्या खुराना (54) और बेटी किरन खुराना के रूप में हुई है। डॉक्टर जसवीर के परिवार में एक और बेटी है। वह उनके साथ विमान में सवार नहीं थी।
'फिलाडेल्फिया इनक्वायरर' की खबर के अनुसार जसवीर खुराना एक लाइसेंसधारी पायलट थे, जिनके पास अपने नाम पर पंजीकृत 44 साल पुराना विमान था। चिकित्सक-शोधकर्ता पति और पत्नी ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में प्रशिक्षण लिया था और दो दशक से अधिक समय पहले अमेरिका चले गए थे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने कहा कि विमान सुबह छह बजे के बाद नॉर्थईस्ट फिलाडेल्फिया हवाई अड्डे से रवाना होकर कोलंबस के ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी एयरपोर्ट की ओर जा रहा था।
'सीबीएस न्यूज' के अनुसार एकल इंजन वाला बीचक्राफ्ट बोनांजा विमान लगभग तीन मिनट तक उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस सुबह करीब छह बजकर 20 मिनट पर घटनास्थल पर पहुंची और परिवार के तीनों सदस्यों के शवों को वहां पाया।