फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Skilled professionals from India will get more work opportunities in UK

भारत के कुशल पेशेवरों को ब्रिटेन में मिलेगा काम का ज्यादा मौका

Mon, 10 Feb 2020 05:27 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 10 Feb 2020 05:27 AM IST
विज्ञापन
Skilled professionals from India will get more work opportunities in UK
बोरिस जॉनसन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और गृहमंत्री प्रीति पटेल ब्रेग्जिट के बाद देश में नई वीजा नीति और भारत सहित दुनियाभर के कुशल पेशेवरों को वहां रहने और काम करने की प्रवासन नीति को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। माना जा रहा है और ज्यादा पेशेवरों को ब्रिटेन बुलाने के लिए नई नीति में बदलाव किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में बड़े पैमाने पर भारतीय पेशेवर पहले से काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


बताया जाता है कि पिछले हफ्ते एक बैठक में उन्होंने ब्रिटेन की प्रवासन सलाहकार समिति की सिफारिश को स्वीकार कर लिया। इसमें ऐसे पेशेवरों का वेतन 30,000 पाउंड से घटाकर 25,600 पाउंड करने की सिफारिश के साथ कौशल स्तर, अंग्रेजी भाषा की जानकारी और नौकरी के लिए अतिरिक्त अंक देने की सिफारिश की गई है। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को जॉनसन मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद शुक्रवार को प्रीति पटेल नई नीति की औपचारिक घोषणा कर सकती हैं।
विज्ञापन


सरकारी सूत्रों के हवाले से संडे टाइम्स ने बताया है कि प्रधानमंत्री ऐसा सिस्टम बनाना चाहते हैं, जिससे देश का माहौल उदार बने और ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था की तरक्की के लिए भारत सहित दुनियाभर की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को स्थान मिले। सूत्रों ने बताया कि हम वह सब करना चाहते हैं, जिसके लिए हमें वोट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम अल्प कुशल लोगों का प्रवासन रोकना चाहते हैं और सस्ते श्रम के बदले कौशल, तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देंगे ताकि ब्रिटेन को दीर्घकालिक लाभ मिले। यूरोपीय यूनियन के इतर ब्रिटेन में पिछले साल 56,241 कुशल भारतीय पेशेवरों को टीयर 2 वीजा दिया गया। ब्रेग्जिट के बाद माना जा रहा है कि यह संख्या और बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed