फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Six UNRWA staff killed in Israeli strikes on school-turned-shelter in Gaza

Gaza: इस्राइल के हवाई हमले में छह UNRWA कर्मचारियों की मौत; UN के महासचिव का फूटा गुस्सा, कहा- कतई बर्दाश्त...

Thu, 12 Sep 2024 12:00 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 12 Sep 2024 12:00 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतेरेस ने कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के उल्लंघन को रोकने की जरूरत है। स्कूल से बने शेल्टर में 12 हजार लोग रह रहे थे। इस पर आज फिर इस्राइल ने हवाई हमला किया। 

विज्ञापन
Six UNRWA staff killed in Israeli strikes on school-turned-shelter in Gaza
गाजा में हमले के बाद का दृश्य - फोटो : एएनआई

विस्तार

हमास और इस्राइल बीते 11 महीने से जंग लड़ रहे हैं। इस्राइल द्वारा हमास को खत्म करने का संकल्प गाजा पट्टी के लोगों पर भारी पड़ रहा है। वहीं, हमास भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा। इस बीच, एक दुखद खबर सामने आई है। संयुक्त राष्ट्र ने जानकारी दी कि इस्राइली हमले में उसके छह कर्मचारियों की जान चली गई। दरअसल, गाजा में स्कूल में बने आश्रय स्थल पर इस्राइल ने हवाई हमला किया था। इस हमले में मारे गए लोगों में यूएन के कर्मचारी भी शामिल हैं। 

विज्ञापन


मारे गए कर्मचारी संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) से जुड़े हुए थे। बता दें, यह फलस्तीनी शरणार्थियों की मदद करने वाली एजेंसी है।

34 लोगों की गई जान
संयुक्त राष्ट्र ने मीडिया रिपोर्टों के हवाले से बताया कि हमलों में कम से कम 34 लोग मारे गए हैं। यूएनआरडब्ल्यूए ने कहा कि पीड़ितों में आश्रय प्रबंधक और टीम के अन्य सदस्य शामिल हैं। उसने कहा कि गाजा पट्टी के मध्य क्षेत्र के नुसेरत में स्थित स्कूल पर दो हवाई हमले किए गए। इससे संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के छह कर्मचारी मारे गए।  
विज्ञापन


स्कूल को पांचवीं बार निशाना बनाया
यूएनआरडब्ल्यूए ने आगे कहा, 'यह किसी एक घटना में हमारे मरने वालों कर्मचारियों की सबसे अधिक संख्या है। मारे गए लोगों में आश्रय के प्रबंधक और विस्थापित लोगों को सहायता प्रदान करने वाले टीम के अन्य सदस्य शामिल थे। उनके परिवारों और प्रियजनों के प्रति सच्ची संवेदना। जबसे युद्ध शुरू हुआ है तब से स्कूल को पांचवीं बार निशाना बनाया जा चुका है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर में रह रहे थे हजारों लोग
नूसीरत में संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी स्कूल गाजा के मध्य में स्थित है। इस शिविर में 12 हजार से अधिक लोग रह रहे हैं। 11 महीने पहले संघर्ष शुरू होने के बाद से यह पांचवीं बार है, जब यह हमला हुआ है।




कतई स्वीकार करने लायक नहीं...
इन हमलों की संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुतेरेस ने कड़ी निंदा की। कहा कि इन अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के उल्लंघन को रोकने की जरूरत है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'गाजा में जो कुछ भी हो रहा है वो कतई स्वीकार करने लायक नहीं है। स्कूल से बने शेल्टर में 12 हजार लोग रह रहे थे। इस पर आज फिर इस्राइल ने हवाई हमला किया। हमारे छह कर्मचारी मारे गए। इस तरह के अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून के उल्लंघन को रोकने की जरूरत है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed