फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Six of 11 private firm employees abducted by militants in Pakistan rescued, search on for remaining five

Pakistan: पाकिस्तान में निजी कंपनी के 11 कर्मचारियों का अपहरण, छह को बचाया गया; शेष पांच की तलाश जारी

Thu, 05 Jun 2025 01:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 05 Jun 2025 01:28 PM IST
विज्ञापन
Six of 11 private firm employees abducted by militants in Pakistan rescued, search on for remaining five
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा से आतंकवादियों ने गुरुवार को एक निजी कंपनी के 11 कर्मचारियों का अपहरण कर लिया। हालांकि, पुलिस ने संदिग्धों का पीछा किया और अपहृत कर्मचारियों में से छह को बचा लिया। 

विज्ञापन


अलर्ट मिलने पर जिला पुलिस अधिकारी पुलिस अधीक्षक डेरा इस्माइल खान और आतंकवाद निरोधी विभाग के पुलिस अधीक्षक शकील खान अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और तलाशी शुरू की। शेष पांच बंधकों को बचाने और संदिग्धों को पकड़ने के लिए फिलहाल तलाशी अभियान चल रहा है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एक निजी कंपनी के तीन वाहनों में सवार कर्मचारी इस्लामाबाद से क्वेटा जा रहे थे। तभी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में डोमंडा ब्रिज के पास उनका अपहरण कर लिया गया। एक अलग घटना में अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर जिले के तिराह घाटी के निवासियों ने एक पाकिस्तानी सेना के सैनिक के अपहरण के प्रयास को विफल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed