{"_id":"6409aaf8dc48c3ef2b0f73a5","slug":"six-militants-killed-by-pakistani-forces-in-khyber-pakhtunkhwa-province-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: पाकिस्तानी सेना ने छह आतंकियो को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: पाकिस्तानी सेना ने छह आतंकियो को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद
Thu, 09 Mar 2023 03:47 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पेशावर
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 09 Mar 2023 03:47 PM IST
सार
सेना ने एक बयान में कहा कि एक खुफिया-आधारित अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई है। मारे गए आतंकवादियों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Pakistan Army
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वांछित आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया। सेना ने एक बयान में कहा कि एक खुफिया-आधारित अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई है। मारे गए आतंकवादियों के कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की जिसमें कहा कि अफगानिस्तान की सीमा से लगे कबायली उत्तरी वजीरिस्तान जिले के दत्ता खेल इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों ने गोलीबारी में छह आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए लोग कानून लागू करने वालों और नागरिक आबादी पर विभिन्न आतंकी हमलों के लिए बलों द्वारा वांछित थे।
विज्ञापन
जनगणना टीम की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला
इस बीच पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में जनगणना टीम की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस वैन पर आतंकियों पने हमला बोल दिया। इस दौरान एक सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के डेरा इस्माइल जिले में अज्ञात आतंकवादियों ने जनगणना टीम की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस वैन पर गोलीबारी की। गोलीबारी के बाद आतंकवादी घटनास्थल से फरार हो गए।
विज्ञापन