फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Children Killed After Myanmar Army Helicopters Fire On School

Myanmar: लैट येट कोन गांव में एक सैन्य हेलिकॉप्टर ने स्कूल पर की फायरिंग, सात बच्चों समेत 13 की मौत

Tue, 20 Sep 2022 12:48 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, बैंकाक।
एजेंसी, बैंकाक। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 20 Sep 2022 12:48 AM IST
सार

सेना ने बयान जारी कर कहा कि विद्रोही गुट कचिन इंडिपेंडेंट आर्मी (केआईए) और सशस्त्र गुरिल्लाओं का आतंकी संगठन पीपुल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ) मठ का इस्तेमाल कर इलाके में हथियार पहुंचा रहे थे। हेलिकॉप्टर से भेजे गए सुरक्षा बलों ने औचक निरीक्षण किया तो पीडीएफ और केआईए के आतंकियों ने घरों और मठ के भीतर से हमला किया।

विज्ञापन
Children Killed After Myanmar Army Helicopters Fire On School
म्यांमार सेना के एक हेलीकॉप्टर ने स्कूल पर किया हमला। - फोटो : Twitter

विस्तार

उत्तर मध्य म्यांमार में सगाइंग क्षेत्र के तबाइन नगर के लैट येट कोन गांव के स्कूल पर सरकारी हेलिकॉप्टरों से किए गए हमले में 13 लोगों की मौत हो गई, इनमें सात बच्चे शामिल हैं। एक स्कूल प्रशासक और सहायता कर्मी ने इसकी पुष्टि की है। म्यांमार में सेना लोकतंत्र समर्थकों का लगातार दमन कर रही है, लेकिन एक ही स्थान पर इतने बच्चों की हत्या की शायद यह पहली घटना है। उधर, सेना का कहना है कि विद्रोही इस इमारत का इस्तेमाल कर सुरक्षाकर्मियों पर हमले कर रहे थे। इसलिए उसने फायरिंग की।

विज्ञापन


मिज्जिमा और इरावेड्डी न्यूज पोर्टल के मुताबिक, गांव के बौद्ध मठ में बने स्कूल पर सेना ने फायरिंग की। मरमर छद्म नाम वाली स्कूल प्रशासक ने बताया कि सेना बच्चों के शव 11 किलोमीटर दूर स्थित एक गांव में ले गई और दफना दिए। इस घटना के सोशल मीडिया पर आए फोटो में स्कूल की इमारत में गोलियों से बने छिद्र और खून बिखरा दिख रहा है। सेना ने बयान जारी कर कहा कि विद्रोही गुट मठ का इस्तेमाल कर इलाके में हथियार पहुंचा रहे थे।
विज्ञापन


पिछले साल के शुरू में निर्वाचित सरकार को अपदस्थ कर सेना के सत्ता पर कब्जे के बाद से ही म्यांमार हिंसा की गिरफ्त में है। देश में जगह-जगह आंदोलन शुरू हो गए हैं। सेना इन्हें कुचलने के लिए बल प्रयोग करती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना ने कहा, औचक निरीक्षण के दौरान किया गया था हमला
सेना ने बयान जारी कर कहा कि विद्रोही गुट कचिन इंडिपेंडेंट आर्मी (केआईए) और सशस्त्र गुरिल्लाओं का आतंकी संगठन पीपुल्स डिफेंस फोर्स (पीडीएफ) मठ का इस्तेमाल कर इलाके में हथियार पहुंचा रहे थे। हेलिकॉप्टर से भेजे गए सुरक्षा बलों ने औचक निरीक्षण किया तो पीडीएफ और केआईए के आतंकियों ने घरों और मठ के भीतर से हमला किया। सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में कुछ ग्रामीणों की मौत हो गई। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सेना ने कहा कि ग्रामीणों को ढाल की तरह उपयोग किया गया। वहां हाथ से बने 16 बम बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed