{"_id":"5c5e8b8abdec227389635657","slug":"sister-of-thai-king-maha-vajiralongkorn-princess-ubolratana-to-run-for-pm-shinawatra-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षों की परंपरा तोड़ थाईलैंड की राजकुमारी उबोलरत्ना लड़ेंगी प्रधानमंत्री पद का चुनाव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वर्षों की परंपरा तोड़ थाईलैंड की राजकुमारी उबोलरत्ना लड़ेंगी प्रधानमंत्री पद का चुनाव
Sat, 09 Feb 2019 01:43 PM IST
Shani Mishra
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shani Mishra
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
राजकुमारी उबोलरत्ना
थाईलैंड की 68 वर्षीय राजकुमारी उबोलरत्ना ने सालों की परंपरा तोड़ते हुए प्रधानमंत्री पद का चुनाव लड़ने का एलान किया है। यह पहली बार है जब शाही परिवार का कोई व्यक्ति चुनावी मैदान में उतर रहा है। वह वर्तमान राजा महा वजिरलोंग्कोर्न की बड़ी बहन और पूर्व राजा भूमिबोल अतुल्यदेज की बेटी हैं। थाई राक्सा चार्ट पार्टी ने उन्हें प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। चुनाव में राजकुमारी और ओचा के आमने-सामने होने के कारण इसे लोकतंत्र और तानाशाही के बीच की लड़ाई माना जा रहा है।
गौरतलब है कि दशकों पहले एक अमेरिकी से शादी करने के बाद उबोलरत्ना को अपनी शाही पदवी छोड़नी पड़ी थी। लेकिन तलाक के बाद वह वापस थाइलैंड आ गई थी। उन्हें अब भी शाही परिवार का हिस्सा माना जाता है। राजकुमारी उबोलरत्ना में कहा कि मैंने शाही पदवी त्याग दी है और आम आदमी की तरह रहती हूं। एक नागरिक के तौर पर हासिल अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए मैं राजनीति में कदम रख रही हूं। थाई रक्षा चार्ट पार्टी की ओर से पीएम पद का उम्मीदवार बनना स्वीकार कर लिया है।
बता दें कि 2014 में हुए सैन्य तख्तापलट के बाद ओचा देश के प्रधानमंत्री बने थे। उसके बाद से देश में पहली बार चुनाव होने जा रहा है। सैन्य पार्टी फालंग प्रचारत ने आगामी चुनाव के लिए ओचा को अपना आधिकारिक उम्मीदवार भी घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
24 मार्च को थाईलैंड में चुनाव होने हैं। संसद के 500 निर्वाचित सदस्य और नेशनल काउंसिल फॉर पीस एंड ऑर्डर द्वारा चुने गए 250 सीनेटर संयुक्त रूप से प्रधानमंत्री चुनने के लिए मतदान करेंगे।