फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Single boys in China are going to Communist Party to get married

चीन में दुल्हनों की कमी: शादी के लिए नहीं मिल रहीं लड़कियां, लड़के काट रहे कम्युनिस्ट पार्टी के चक्कर

Fri, 11 Feb 2022 03:57 PM IST
रोमा रागिनी अमर उजाला, बीजिंग
अमर उजाला, बीजिंग Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 11 Feb 2022 03:57 PM IST
सार

चीन में लड़कियों की भारी कमी हो गई है। यहां लड़कों को शादी में भारी परेशानी हो रही है। ऐसे में कम्युनिस्ट पार्टी को लड़कों की शादी करवानी पड़ रही है। 

विज्ञापन
Single boys in China are going to Communist Party to get married
चीन में दुल्हनों की कमी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चीन में 'वन चाइल्ड पॉलिसी' के कारण लड़कों और लड़कियों की संख्या में संतुलन बिगड़ गया है। ऐसे में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी को अब युवाओं की शादी करवानी पड़ रही है। लड़कियों की संख्या में भारी कमी होने के कारण लड़के पैसे देकर दुल्हन खरीद रहे हैं। 
विज्ञापन


शादी करने के इच्छुक युवाओं को लड़की ही नहीं मिल रही है। वे दुल्हन की तलाश कर थक हार चुके हैं। ऐसे में वे चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पास जा रहे हैं। लड़के शाखा और स्थानीय अधिकारी के पास पहुंच रहे हैं। सीसीपी के कार्यक्रम में भाग लेने वालों का कहना है कि वे पार्टी के कार्यक्रम में भाग लेने वालों की संख्या बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि मैचमेकिंग के कई साइट्स हैं लेकिन कॉल करके ये परेशान करते हैं।
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार चीन में विवाह दर में गिरावट आई है। चीन के सांख्यिकी ब्यूरो के मुताबिक 2020 में सिर्फ 8.14 मिलियन जोड़ो ने शादी के लिए पंजीकरण करवाया है। चीन में जन्म दर पिछले साल प्रति 1000 लड़कों पर 7.52 तक गिर गई है। यह 1949 में कम्युनिस्ट चीन की स्थापना के बाद से सबसे कम हैं लेकिन उन्हें उनपर भरोसा नहीं है। ये साइट्स डिटेल भरने के बाद लोगों को कॉल करके परेशान करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक रिपोर्ट के अनुसार चीन में करीब तीन करोड़ पुरुष अविवाहित ही हैं। यह संख्या कुछ देशों की पूरी आबादी से भी ज्यादा है। इसका एक बड़ा कारण चीन में लंबे समय से पुरुष शिशुओं को प्राथमिकता देना रहा है। इसी कारण दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले चीन में तीन करोड़ युवक शादी के लिए घूम रहे है लेकिन दुल्हन की कमी के चलते वे अविवाहित ही हैं। साउथ चायना मॉर्निंग पोस्ट में छपी खबर के मुताबिक, चीन में महिला और पुरुषों के बीच का लिंग अनुपात बहुत जल्द हल होने के आसार नहीं हैं। हालांकि, सरकार लगातार लड़कियों की संख्या में मामूली वृद्धि का सुझाव दे रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed