{"_id":"61246d9b96573349f43b6b1f","slug":"singapore-us-vice-president-kamala-harris-says-southeast-asia-and-the-indo-pacific-region-will-decide-the-future-of-the-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंगापुर: कमला हैरिस ने कहा- दक्षिण-पूर्व एशिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र तय करेगा दुनिया का भविष्य","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सिंगापुर: कमला हैरिस ने कहा- दक्षिण-पूर्व एशिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र तय करेगा दुनिया का भविष्य
Tue, 24 Aug 2021 09:25 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, सिंगापुर
एजेंसी, सिंगापुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 24 Aug 2021 09:25 AM IST
सार
कमला हैरिस ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के साथ बैठक कर इस इलाके में सहयोग बढ़ाने पर विचार विमर्श किया
विज्ञापन
कमला हैरिस
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने सोमवार को कहा कि उन्हें यकीन है कि दक्षिण-पूर्व एशिया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र दुनिया का भविष्य तय करेगा। अमेरिका इस क्षेत्र से अपना संपर्क बढ़ाना चाहता है।
विज्ञापन
हैरिस ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग के साथ बैठक कर इस इलाके में सहयोग बढ़ाने पर विचार विमर्श किया। मुलाकात के बाद पीएम ली के साथ प्रेस वार्ता में अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा, अमेरिका के सिंगापुर और दक्षिण पूर्व एशियाई क्षेत्र के साथ समझौते केवल अमेरिका की सुरक्षा या आर्थिक हितों से संबंधित प्राथमिकताओं का मामला नहीं है, बल्कि उन चुनौतियों से भी संबंधित है, जिनका सामना दुनिया आगे करने जा रही है।
विज्ञापन
मसलन, भविष्य की महामारियां बड़ी चुनौती हैं और कई देश मिलकर उन पर शोध करने उन्हें रोकने के प्रभावी उपाय कर सकते हैं। उपराष्ट्रपति हैरिस का यह दौरा बाइडन प्रशासन की तरफ से दक्षिण-पूर्व एशिया में चीन के बढ़ते दखल के खिलाफ एक प्रमुख कूटनीतिक कदम है, जिसपर बहुत हद तक संयुक्त राज्य अमेरिका की भविष्य की समृद्धि और सुरक्षा टिकी हुई है।
विज्ञापन