फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore’s foreign Minister receives extortion letter with fake and manipulated photos

Deepfake: क्या डीपफेक के शिकार हो गए सिंगापुर के विदेश मंत्री? चिट्ठी में मिली फर्जी तस्वीरें और वसूली की धमकी

Sat, 20 Apr 2024 07:50 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sat, 20 Apr 2024 07:50 PM IST
सार

Deepfake: सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन को एक चिठ्ठी भेजी गई है, जिसमें उनकी फर्जी तस्वीरें हैं। उन्हें वसूली की धमकी भी दी गई है, जिसके बाद विदेश मंत्री ने डीपफेक की आशंका जताई है। 

विज्ञापन
Singapore’s foreign Minister receives extortion letter with fake and manipulated photos
सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन - फोटो : ANI

विस्तार

सिंगापुर में भारतीय मूल के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन को धमकी भरा पत्र मिला है। इसमें उनकी कुछ तस्वीरें भी हैं, जिनसे छेड़खानी की गई है। इस धमकी भरे खत में वसूली की बात भी लिखी गई है। एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक बालाकृष्णन ने कहा है कि उन्हें और कई अन्य सांसदों को ऐसे पत्र मिले हैं, जिनमें धमकी के साथ फर्जी तस्वीरें भेजी गई हैं। विदेश मंत्री ने कहा है कि इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और अब कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।  

विज्ञापन


सिंगापुर पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले में पुलिस का कहना है कि विदेश मंत्री और अन्य सांसदों को डाक पत्रों के माध्यम से तस्वीरें भेजी गई हैं। तस्वीरों में कुछ चेहरे दिख रहे हैं, जो कथित तौर पर अंतरंग स्थिति को दर्शा रहे हैं। पुलिस के अनुसार मार्च से लेकर अब तक ऐसी 70 से अधिक रिपोर्ट्स दर्ज की जा चुकी हैं। पत्रों में कुछ ई-मेल एड्रेस दिए गए हैं और लिखा गया है कि अगर ई-मेल पर संपर्क नहीं किया गया, तो इसके परिणाम बुरे होंगे। पुलिस का कहना है कि जब पीड़ितों द्वारा ई-मेल पर संपर्क किया जाता है, तो उनसे बैंक अकाउंमट में रुपये ट्रांसफर करने के लिए कहा जाता है। साथ ही यह धमकी भी दी जाती है कि अगर रुपये ट्रांसफर नहीं किए तो तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने जताई डीपफेक की आशंका
सिंगापुर के विदेश मंत्री बालकृष्णन का कहना है कि आजकल डीपफेक के मामले चल रहे हैं और सभी को मिलकर इसके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है और इसके बाद उन्हें भी वसूली की धमकी दी गई। विदेश मंत्री के अनुसार आसान टूल्स के साथ कोई भी कुछ ही मिनटों में डीपफेक सामग्री बना सकता है। इसलिए यह एक महत्वपूर्ण खतरा पैदा कर सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और देखना है कि आगे क्या होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed