फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Singapore police force Indian-origin officer death accused racial discrimination in spf probe starts

Singapore: भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नस्लीय भेदभाव के लगाए थे आरोप

Sat, 22 Jul 2023 07:55 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 22 Jul 2023 07:55 AM IST
सार

गोपाल की मौत पर षणमुगम ने शुक्रवार शाम को एक फेसबुक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दिवंगत पुलिस अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदनाएं साझा की और कहा कि उन्होंने पुलिस को अधिकारी की मौत की जांच करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
Singapore police force Indian-origin officer death accused racial discrimination in spf probe starts
सिंगापुर पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सिंगापुर में एक भारतीय मूल के पुलिस अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मरने से पहले एक सोशल मीडिया पोस्ट में पुलिस अधिकारी ने अपने साथ पुलिस विभाग में नस्लीय भेदभाव होने के गंभीर आरोप लगाए थे। अब सिंगापुर के कानून और गृह मामलों के मंत्री के षणमुगम ने सिंगापुर पुलिस फोर्स को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधिकारी ने आरोप लगाए थे कि उसके कार्यालय में उसे नस्लीय भेदभाव और प्रताड़ित किया जा रहा था। 
विज्ञापन


रिहायशी बिल्डिंग में बेहोश मिले पुलिस अधिकारी
मृतक पुलिस अधिकारी की पहचान उवाराजा गोपाल (36 वर्षीय) के रूप में हुई है। गोपाल शुक्रवार को यिशुन हाउसिंग एस्टेट में अपार्टमेंट ब्लॉक में बेहोश पाया गया था। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। गोपाल की मौत पर षणमुगम ने शुक्रवार शाम को एक फेसबुक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने दिवंगत पुलिस अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदनाएं साझा की और कहा कि उन्होंने पुलिस को अधिकारी की मौत की जांच करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


सिंगापुर के गृह मंत्री ने साझा की पोस्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिंगापुर के गृह मंत्री ने अपनी पोस्ट में लिखा कि उवाराजा गोपाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया था कि वह सिंगापुर पुलिस फोर्स में नस्लीय भेदभाव का सामनना कर रहे हैं। ये आरोप बेहद गंभीर हैं। मैंने एसपीएफ से इसकी जांच के निर्देश दिए हैं। हम इसकी तह तक जाएंगे और जवाबदेही तय करेंगे। पुलिस विभाग की नीति है कि किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा और यह सभी पर लागू होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Singapore: सिंगापुर में भारतीय मूल के मंत्री से सीपीआईबी ने की 10 घंटे तक पूछताछ, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

पुलिस ने कही जांच की बात
उवाराज गोपाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में खराब कार्य संस्कृति का भी जिक्र किया। हालांकि बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया गया लेकिन इसके कई स्क्रीनशॉट रेडिइट पर दोबारा पोस्ट किए गए हैं। गोपाल ने लिखा कि उन्होंने मदद मांगने की भी कोशिश की थी लेकिन उन्हें वापस लौटा दिया गया। पुलिस ने भी बयान जारी कर कहा है कि वह इस बात से वाकिफ हैं कि गोपाल ने नस्लीय भेदभाव का मामला उठाया था। हम इसकी जांच कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed