{"_id":"616238238ebc3e626539759b","slug":"singapore-has-opened-borders-for-eight-countries-with-britain-france-spain-america-due-to-covid-epidemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड महामारी : सिंगापुर ने आठ देशों के लिए खोली सीमा, लोगों को नहीं होना पड़ेगा क्वारंटीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोविड महामारी : सिंगापुर ने आठ देशों के लिए खोली सीमा, लोगों को नहीं होना पड़ेगा क्वारंटीन
Sun, 10 Oct 2021 06:17 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sun, 10 Oct 2021 06:17 AM IST
सार
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग ने कहा कि सिंगापुर अब न्यू नॉर्मल की तरफ बढ़ रहा है। संक्रमण की दर जैसे-जैसे कम होती प्रतिबंधों में ढील बढ़ती जाएगी। इन आठ देशों से आने वाले लोगों को क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा, हालांकि कोरोना जांच जरूरी है।
विज्ञापन
सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सियन लूंग
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के बीच आठ देशों के टीका लगवा चुके लोग सिंगापुर जा सकेंगे। सिंगापुर सरकार ने बताया कि ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, अमेरिका समेत कुल आठ देशों के लिए ये फैसला किया गया है। इन आठ देशों से आने वाले लोगों को क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा, हालांकि कोरोना जांच जरूरी है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ली सियन लूंग ने कहा कि सिंगापुर अब न्यू नॉर्मल की तरफ बढ़ रहा है। संक्रमण की दर जैसे-जैसे कम होती प्रतिबंधों में ढील बढ़ती जाएगी। हालांकि इसमें भी तीन से छह माह का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
टीका नहीं लगवाया तो प्रवेश नहीं
सिंगापुर ने ये भी स्पष्ट किया है कि टीका न लगवाने वाले लोगों को प्रवेश की इजाजत नहीं होगी। सिंगापुर ने सितंबर में जर्मनी और ब्रुनेई के लिए सीमा खोल दी थी। अगले माह से दक्षिण कोरियाई को भी सिंगापुर जाने का मौका रहेगा। तीन हजार लोग हर दिन सिंगापुर पहुंचते हैं।
विज्ञापन