फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   singapore Amid elections campaign blocks voter influencing Facebook posts by foreigners

Singapore: धर्म के आधार पर वोट देने की अपील, सिंगापुर सरकार ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाया प्रतिबंध

Sat, 26 Apr 2025 08:14 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 26 Apr 2025 08:14 AM IST
सार

मलेशिया के दो राजनेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट भी प्रतिबंधित किए गए हैं। इन दोनों नेताओं पर भी आरोप है कि उन्होंने सिंगापुर के मुस्लिम मतदाताओं को धर्म के आधार पर वोट देने की अपील की थी और विपक्षी नेताओं का समर्थन किया गया था।

विज्ञापन
singapore Amid elections campaign blocks voter influencing Facebook posts by foreigners
सिंगापुर का राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

सिंगापुर में जल्द ही आम चुनाव होने हैं। ऐसे में सिंगापुर की सरकार सोशल मीडिया पर नजर रख रही है और जो भी सोशल मीडिया अकाउंट मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें प्रतिबंधित किया जा रहा है। एक सिंगापुर मूल के ऑस्ट्रेलियाई और दो मलेशियाई राजनेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट प्रतिबंधित कर भी दिए गए हैं। दरअसल इन सोशल मीडिया अकाउंट्स की पोस्ट में सिंगापुर सरकार की धार्मिक मामलों को हैंडल करने के तरीके की आलोचना की गई थी और लोगों को धर्म के आधार पर वोट देने की अपील की गई थी। 
विज्ञापन


मतदाताओं को प्रभावित करने का आरोप
सिंगापुर में आगामी 3 मई को चुनाव होने हैं। इस बीच सिंगापुर के चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया कंपनी मेटा को कई अकाउंट्स को प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया है। इनमें से एक अकाउंट जुल्फीकार बिन मोहम्मद शरीफ का है, जो सिंगापुर मूल का ऑस्ट्रेलियाई नागरिक है। शरीफ पर आरोप है कि उसका इस्लामिक स्टेट से ताल्लुक है और सिंगापुर में उसे आईएस से संबंधों और आतंकवाद को बढ़ावा देने के चलते हिरासत में भी लिया गया था। शरीफ ने सिंगापुर के मलय मूल के लोगों से अपील की कि सिंगापुर की संसद मलय मुस्लिम लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करने में नाकाम रही। शरीफ ने लोगों से वोट ने देने की अपील की। शरीफ की पोस्ट का असर ये हुआ कि सिंगापुर के कई नागरिक भी उसके प्रभाव में आ गए और उसकी पोस्ट को रिपोस्ट किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US Media Leak: सूचना लीक पर AG पाम बॉन्डी आक्रामक और सख्त, कहा- न्याय विभाग पत्रकारों को फिर सम्मन जारी करेगा
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर में मलेशिया मूल के लोग 15 प्रतिशत
मलेशिया के दो राजनेताओं के सोशल मीडिया अकाउंट भी प्रतिबंधित किए गए हैं। इन दोनों नेताओं पर भी आरोप है कि उन्होंने सिंगापुर के मुस्लिम मतदाताओं को धर्म के आधार पर वोट देने की अपील की थी और विपक्षी नेताओं का समर्थन किया गया था और सिंगापुर सरकार के कई फैसलों की आलोचना भी की थी। सिंगापुर के गृह विभाग और चुनाव आयोग ने बयान जारी कर यह पूरी जानकारी दी है। बता दें कि सिंगापुर में कुल 27.58 लाख पंजीकृत मतदाता हैं, जो 3 मई को मतदान करेंगे। सिंगापुर में 75 प्रतिशत आबादी चाइनीज मूल के लोगों की, 15 प्रतिशत आबादी मलय लोगों की, जिनमें अधिकतर मुस्लिम है और सात प्रतिशत आबादी भारतीय मूल के लोगों की है।

ये भी पढ़ें- US: FBI की गिरफ्त में आव्रजन अधिकारियों को चकमा देने में मददगार महिला जज; पूर्व अमेरिकी सांसद को 7+ साल की जेल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed