{"_id":"621161a1a8a9b97a6e1aa032","slug":"sindh-cm-syed-murad-ali-shah-blames-pakistan-financial-situation-for-street-crimes-in-karachi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: सिंध के मुख्यमंत्री ने कहा- देश की आर्थिक स्थिति के बिगड़ने से बढ़ रहे कराची की सड़कों पर अपराध","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: सिंध के मुख्यमंत्री ने कहा- देश की आर्थिक स्थिति के बिगड़ने से बढ़ रहे कराची की सड़कों पर अपराध
Sun, 20 Feb 2022 03:02 AM IST
Jeet Kumar
एएनआई, कराची
एएनआई, कराची
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 20 Feb 2022 03:02 AM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिगड़ती कानून और व्यवस्था की स्थिति देश के अधिकांश शहरों की समस्या है और यह कराची तक सीमित नहीं है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के मुख्यमंत्री सैयद मुराद अली शाह ने इमरान सरकार के शासनकाल पर हमला बोला और पाकिस्तान के तमाम शहरों की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि कराची में सड़कों पर बढ़ रहे अपराधों का कारण देश की आर्थिक स्थिति है।
विज्ञापन
उन्होंने एक स्थानीय मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि आर्थिक परिस्थितियों के कारण लोग ऐसे अपराधों का सहारा लेने के लिए मजबूर हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि बिगड़ती कानून और व्यवस्था की स्थिति देश के अधिकांश शहरों की समस्या है और यह कराची तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि कराची के अधिक ध्यान आकर्षित करने का एकमात्र कारण यह है कि यह देश का एक प्रमुख शहर है।
विज्ञापन
एक अखबार कि रिपोर्ट में कहा गया है कि सड़कों पर अपराध बढ़ने का एक कारण बिल्कुल स्पष्ट है कि यह वर्तमान समय में पाकिस्तान की वित्तीय स्थिति को दर्शाता है। लेकिन हमारी जिम्मेदारी है और हम इसे ठीक करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री शाह ने सिंध के शैक्षणिक संस्थानों में हाल के उत्पीड़न के मामलों को लेकर भी बात की और कहा कि ये मामले दुर्भाग्यपूर्ण हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के तहत घरेलू मुद्रास्फीति की दर में वृद्धि और बाहरी ऋण बढ़ने के साथ पाकिस्तान का आर्थिक संघर्ष बढ़ना शुरू हो गया है। विश्लेषकों का मानना है कि हालांकि इमरान खान को आर्थिक गड़बड़ी विरासत में मिली है और कोरोना महामारी ने हालात को और बदतर बनाया है।