{"_id":"638e51f8937c4b638d468054","slug":"sikh-woman-shot-dead-in-canada-ontario-province","type":"story","status":"publish","title_hn":"Canada: कनाडा के ओंटारियो प्रांत में सिख महिला की गोली मारकर हत्या, टारगेट किलिंग की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Canada: कनाडा के ओंटारियो प्रांत में सिख महिला की गोली मारकर हत्या, टारगेट किलिंग की आशंका
Tue, 06 Dec 2022 01:48 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, टोरंटो।
एजेंसी, टोरंटो।
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 06 Dec 2022 01:48 AM IST
सार
कनाडा के ओंटारियो प्रांत के मिसिसॉगा शहर में ब्रैम्पटन की कनाडाई-सिख पवनप्रीत कौर की शनिवार रात एक अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के ओंटारियो प्रांत में एक 21 वर्षीय कनाडाई-सिख महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पील्स क्षेत्रीय पुलिस द्वारा रविवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता की पहचान ब्रैम्पटन की पवनप्रीत कौर के रूप में हुई है, जिसे ओंटारियो प्रांत के मिसिसॉगा शहर में शनिवार रात एक अज्ञात हमलावर ने एक गैस स्टेशन के बाहर गोली मार दी।
विज्ञापन
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुलिस को रात करीब 10:39 बजे एक महिला को गोली मारे जाने की सूचना मिली। उसे बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन पीड़िता ने दम तोड़ दिया। पुलिस इसे लक्षित घटना मान रही है। ड्यूटी-इंस्पेक्टर टिम नागतेगल के अनुसार, कौर को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया। संदिग्ध के बारे में सिर्फ यही जानकारी मिली है कि उसे काले कपड़ों में घटनास्थल से भागते देखा गया।
विज्ञापन
एक चश्मदीद गवाह कार्मेला संडोवाल के हवाले से टोरंटो सन अखबार में कहा गया है कि चश्मदीद ने उसे (पीड़िता) गिरते हुए देखा और फिर अचानक बंदूकधारी ने उसके सिर पर बंदूक तान दी। यह घटना कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में हाई स्कूल की पार्किंग में भारतीय मूल की किशोरी महकप्रीत सेठी की एक अन्य किशोर द्वारा चाकू मारकर हत्या करने के बाद हुई है।
विज्ञापन