फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sikh man detained in UK for possessing saber

ब्रिटेन में कृपाण रखने के मामले में हिरासत में लिया गया सिख व्यक्ति

Sat, 10 Aug 2019 03:19 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 10 Aug 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
Sikh man detained in UK for possessing saber
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रिटेन में कृपाण रखने के कारण एक सिख व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जबकि वहां सिखों को कानूनी तौर पर कृपाण रखने का अधिकार प्राप्त है। मीडिया की एक खबर के अनुसार मामला बर्मिंघम में बुल स्ट्रीट पर शुक्रवार को हुआ, जो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन


मेट्रो की खबर के अनुसार व्यक्ति ने पुलिस अधिकारी से कहा, 'मैं एक सिख हूं। मैं चाहूं तो इसे (कृपाण) अपने पास रख सकता हूं।' लेकिन अधिकारी ने व्यक्ति पर आक्रामक होने का आरोप लगाते हुए अन्य अधिकारियों को वहां बुला लिया।
विज्ञापन


ब्रिटिश-पंजाबी फेसबुक ग्रुप पर घटना की जानकारी पोस्ट किए जाने के बाद ‘ब्रिटिश सिख काउंसिल’ ने इस घटना की निंदा की। समूह ने कहा, 'अगर वह सिख था तो कोई विवाद नहीं होना चाहिए था।'
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर के अनुसार कानून की जानकारी नहीं होने को लेकर पुलिस की भी निंदा की जा रही है। वहीं, वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, बर्मिंघम में सोमवार पांच अगस्त को शाम साढ़े छह बजे से कुछ समय पहले गश्त लगा रही पुलिस ने अक्रामक तौर पर पेश आ रहे एक व्यक्ति से बात की। उसे सही तरीके से पेश आने को कहा गया और इसके आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed