{"_id":"5d4e92038ebc3e6c97362960","slug":"sikh-man-detained-in-uk-for-possessing-saber","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में कृपाण रखने के मामले में हिरासत में लिया गया सिख व्यक्ति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में कृपाण रखने के मामले में हिरासत में लिया गया सिख व्यक्ति
Sat, 10 Aug 2019 03:19 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 10 Aug 2019 03:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
ब्रिटेन में कृपाण रखने के कारण एक सिख व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जबकि वहां सिखों को कानूनी तौर पर कृपाण रखने का अधिकार प्राप्त है। मीडिया की एक खबर के अनुसार मामला बर्मिंघम में बुल स्ट्रीट पर शुक्रवार को हुआ, जो कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
मेट्रो की खबर के अनुसार व्यक्ति ने पुलिस अधिकारी से कहा, 'मैं एक सिख हूं। मैं चाहूं तो इसे (कृपाण) अपने पास रख सकता हूं।' लेकिन अधिकारी ने व्यक्ति पर आक्रामक होने का आरोप लगाते हुए अन्य अधिकारियों को वहां बुला लिया।
विज्ञापन
ब्रिटिश-पंजाबी फेसबुक ग्रुप पर घटना की जानकारी पोस्ट किए जाने के बाद ‘ब्रिटिश सिख काउंसिल’ ने इस घटना की निंदा की। समूह ने कहा, 'अगर वह सिख था तो कोई विवाद नहीं होना चाहिए था।'
विज्ञापन
खबर के अनुसार कानून की जानकारी नहीं होने को लेकर पुलिस की भी निंदा की जा रही है। वहीं, वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, बर्मिंघम में सोमवार पांच अगस्त को शाम साढ़े छह बजे से कुछ समय पहले गश्त लगा रही पुलिस ने अक्रामक तौर पर पेश आ रहे एक व्यक्ति से बात की। उसे सही तरीके से पेश आने को कहा गया और इसके आगे कोई कार्रवाई नहीं की गई।