{"_id":"5ef9a1c77251c46cf010bfff","slug":"sikh-community-hosts-drive-thru-langar-sewa-for-needy-families-in-washington-dc-in-silver-spring","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाशिंगटन में सिख समुदाय ने जरूरतमंदों के लिए शुरू की लंगर सेवा, लोगों को बांटे जा रहे खाने के पैकेज","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
वाशिंगटन में सिख समुदाय ने जरूरतमंदों के लिए शुरू की लंगर सेवा, लोगों को बांटे जा रहे खाने के पैकेज
Mon, 29 Jun 2020 01:40 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 29 Jun 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
सिख समुदाय ने जरूरतमंदों के लिए शुरू की लंगर सेवा
- फोटो : ANI
अमेरिका के वाशिंगटन डीसी मेट्रोपॉलिटन एरिया के सिल्वर स्प्रिंग में 'गुरु नानक फाउंडेशन ऑफ अमेरिका' पिछले सात हफ्तों से ड्राइव-थ्रू फूड डिस्ट्रीब्यूशन जोन में 'लंगर' का आयोजन कर रहा है। इसे हर रविवार को आयोजित किया जाता है। इस दौरान यहां पहुंचने वाले लोगों को खाने के पैकेज दिए जाते हैं।
विज्ञापन
'गुरु नानक फाउंडेशन ऑफ अमेरिका' के 25 से अधिक स्वयंसेवकों के समूह ने केवल सात हफ्तों में 2,100 से अधिक खाने के पैकेज बनाए और वितरित किए हैं। यहां पर हर रविवार 300 के करीब परिवार अपनी कार में सवार होकर इन खाने के पैकेजों को लेने के लिए आते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान खाने की तलाश में लोग यहां तक पहुंचते हैं।
विज्ञापन
USA: Guru Nanak Foundation of America Gurudwara, in Silver Spring of Washington Metropolitan Area, has been organising 'Langar' at a drive-thru food distribution zone for past seven weeks. It's organised every Sunday, wherein non-perishable food is given to people arriving here. pic.twitter.com/3ADQg7a1xU
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 29, 2020
विभिन्न धर्मों के लोग ड्राइव-थ्रू में सुबह 9:30 बजे तक पहुंच जाते हैं, हालांकि वितरण सुबह 11 बजे से पहले नहीं होता है। खाने का पैकेज लेने वाली एक महिला ने स्वयंसेवकों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि मैं आप लोगों की शुक्रगुजार हूं कि आपलोग समाज की मदद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अनमोल नारंग बनीं अमेरिकी सैन्य अकादमी से स्नातक की उपाधि पाने वाली पहली सिख महिला
पैकेज लेने वाले अन्य लोगों ने भी कहा कि जब आप यहां कुछ लेने आते हैं, आपको ऐसा नहीं लगेगा कि आपकी मर्यादा कम हो रही है, बल्कि ऐसा महसूस होगा कि आप इस मदद के लिए इनकी तारीफ कर सकते हैं।
'गुरु नानक फाउंडेशन ऑफ अमेरिका' के गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रतिनिधि गिनी अहलूवालिया ने कहा कि लोगों के चेहरे पर मुस्कान सारी कहानी बयां कर देती है और मुझे लगता है हम भगवान के आभारी हैं कि हम इस फूड ड्राइव को पूरा करने में सक्षम हैं।