फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Sikh community group is delivering free meals to Australians in isolation

ऑस्ट्रेलियाः सिख समुदाय ने जीता दिल, कोरोना संकट के बीच जरूरतमंदों को मुफ्त पहुंचा रहा भोजन

Sat, 04 Apr 2020 05:20 PM IST
मुकेश कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 04 Apr 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Sikh community group is delivering free meals to Australians in isolation
सिख समुदाय - फोटो : social media

ऑस्ट्रेलिया में सिख समुदाय कोरोना वायरस संकट के बीच पृथक वास में रहते हुए संघर्ष कर रहे और आर्थिक दुश्वारियां झेल रहे लोगों तक मुफ्त में भोजन और किराने का सामान पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। विक्टोरिया प्रांत के प्रधानमंत्री ने इसके लिए उन्हें धन्यवाद भी कहा है।

विज्ञापन


सिख स्वयंसेवी ऑस्ट्रेलिया (एसवीए) ने हालिया फेसबुक विज्ञापन में विक्टोरिया में परिवारों को मुफ्त भोजन डिलिवरी के लिए समूह से संपर्क करने की अपील की। मेन्यू में सूप से लेकर पाश्ता और चावल से लेकर करी तक की व्यवस्था है। समूह के पास 20 डिलिवरी वैन हैं जो हर दिन 800 पैकेट खाना पहुंचाते हैं।
विज्ञापन


एसवीए के सदस्य मनप्रीत सिंह ने शनिवार को कहा, 'यह पहल तीन साल पहले मेलबर्न के दक्षिण पूर्वी हिस्से में शुरू हुई थी और हम बुजुर्ग, एकल या पृथक वास में रह रहे जरूरतमंदों को भोजन के मुफ्त पैकेट पहुंचा रहे हैं। हमने अब अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए नयी सेवा शुरू कर दी है और हमें उम्मीद है कि डिलिवरी बढ़ जाएगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वैश्विक महामारी के मद्देनजर समूह खाना बनाने से लेकर, उसकी पैकिंग और वैन में लोड करने आदि सबमें सभी नियमों का पालन करता है। यूनाइटेड सिख्स नामक अन्य संगठन मुफ्त भोजन और मूल खाद्य आपूर्तियां उपलब्ध करा जरूरतमंदों की मदद के लिए सामने आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed