फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   shots fired at us consulate in toronto canada pm mark carnet issue statement

Canada: कनाडा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर गोलीबारी, पीएम मार्क कार्नी ने जारी किया बयान

Tue, 10 Mar 2026 11:31 PM IST
Nitin Gautam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: Nitin Gautam Updated Tue, 10 Mar 2026 11:31 PM IST
सार

पश्चिम एशिया संकट और तेल-गैस आपूर्ति संकट के बीच कनाडा के टोरंटो में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर गोलीबारी की घटना हुई है। गनीमत ये रही कि इस गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। कनाडा पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
shots fired at us consulate in toronto canada pm mark carnet issue statement
कनाडा के पीएम - फोटो : एएनआई

विस्तार

कनाडा के टोरंटो में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर मंगलवार को गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। कनाडा के सुरक्षा मंत्री ने इस घटना को अस्वीकार्य बताया। वहीं कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने भी घटना की निंदा की। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने घटना को बताया निंदनीय
टोरंटो पुलिस ने बताया कि उन्हें मंगलवार सुबह 5.29 बजे अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि उन्हें घटनास्थल से गोलियों के खाली खोखे भी मिले।  पुलिस ने बताया कि अभी हमलावर की पहचान नहीं हो सकी है। घटना को लेकर कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'आज सुबह टोरंटो में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर हुई गोलीबारी एक निंदनीय कृत्य है और डराने-धमकाने का प्रयास है। राहत की बात ये है कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।' 
विज्ञापन


कार्नी ने कहा, संघीय जांच एजेंसियां, घटना की जांच में टोरंटो पुलिस की हरसंभव मदद करेंगी और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। 

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई घटना
जांचकर्ताओं के अनुसार, एक सफेद रंग की कार यूनिवर्सिटी एवेन्यू पर अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर आकर रुकी। दो पुरुष संदिग्ध वाहन से बाहर निकले और उन्होंने वाणिज्य दूतावास की इमारत पर कई राउंड गोलियां चलाईं और फिर गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। पुलिस टीम को इमारत के शीशे और दरवाजे टूटे हुए मिले हैं। पुलिस ने संदिग्ध वाहन की तस्वीर जारी की है और सीसीटीवी फुटेज की निगरानी कर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम एशिया संकट के बीच हुई गोलीबारी की घटना
कनाडा में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर गोलीबारी की घटना ऐसे समय हुई है, जब पश्चिम एशिया में तनाव है और अमेरिका और इस्राइल मिलकर ईरान पर हमले कर रहे हैं। इसके जवाब में ईरान भी अमेरिका के ठिकानों और इस्राइल पर हमले कर रहा है। ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को लगभग बंद कर दिया गया है, जिससे वैश्विक तेल-गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed