फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   shooting outside israel embassy in jordan three policemen injured gunman shot dead

Israel: जॉर्डन में इस्राइली दूतावास के बाहर गोलीबारी, तीन पुलिसकर्मी घायल, जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर

Sun, 24 Nov 2024 10:00 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्मान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्मान Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 24 Nov 2024 10:00 AM IST
सार

जॉर्डन पुलिस ने बताया हमलावर ने पुलिस के गश्ती दल पर गोलीबारी की थी, जिसमें तीन पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। जैसे ही गोली चलने की आवाजें सुनाईं दी, वैसे ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी।

विज्ञापन
shooting outside israel embassy in jordan three policemen injured gunman shot dead
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

जॉर्डन में इस्राइली दूतावास के बाहर गोलीबारी की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर हो गया है। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की घटना राजधानी अम्मान के राबिया इलाके में हुई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने लोगों को घरों के भीतर रहने की सलाह दी है और इस बात की जांच कर रहे हैं कि इस घटना में कोई और लोग तो शामिल नहीं हैं। 
विज्ञापन


जहां गोलीबारी हुई, वहां इस्राइल के खिलाफ होते रहे हैं विरोध प्रदर्शन
जॉर्डन पुलिस ने बताया हमलावर ने पुलिस के गश्ती दल पर गोलीबारी की थी, जिसमें तीन पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। जैसे ही गोली चलने की आवाजें सुनाईं दी, वैसे ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोलीबारी के बाद पुलिस की गाड़ियां और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। जिस जगह गोलीबारी हुई, वहीं पर इस्राइली दूतावास स्थित है। इस इलाके में अक्सर इस्राइल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी होते हैं। हाल के दिनों में कई बार यहां लोगों ने इस्राइल की हमास और हिजबुल्ला के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में मार्च किया है। हालांकि यह पता नहीं चल सका कि गोलीबारी की घटना का इस्राइल से संबंध है या नहीं। 
विज्ञापन


जॉर्डन में एक करोड़ से ज्यादा फलस्तीनी मूल के लोग
गौरतलब है कि जॉर्डन में बड़े पैमाने पर फलस्तीनी मूल के लोग रहते हैं। आंकड़ों के मुताबिक फलस्तीनी मूल के लोगों की जॉर्डन में संख्या एक करोड़ 20 लाख से ज्यादा हो सकती है। साल 1948 में जब बड़े पैमाने पर फलस्तीन से पलायन हुआ था, तो ये लोग जॉर्डन आकर बस गए। यही वजह है कि इस्राइल की गाजा और लेबनान में जारी कार्रवाई को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। जॉर्डन की सरकार ने इस्राइल के साथ जो शांति समझौता किया था, उसे लेकर भी फलस्तीनी मूल के लोगों में गहरी नाराजगी है और उस शांति समझौते को फलस्तीनी मूल के लोग अपने अधिकारों के प्रति धोखा मानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed