फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shooting in Indiana mall now, four killed, 3 injured, attacker killed by an armed civilian

Shooting in USA: अमेरिका में फिर गोलीबारी, मॉल में लोगों पर फायरिंग, हमलावर को एक नागरिक ने मार गिराया

Mon, 18 Jul 2022 08:08 AM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, इंडियानापोलिस
एएनआई, इंडियानापोलिस Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 18 Jul 2022 08:08 AM IST
सार

इंडियाना पुलिस के अनुसार राइफल लेकर आए हमलावर ने मॉल के फूड कोर्ट में लोगों को निशाना बनाया। हमला स्थानीय समयानुसार रविवार शाम 6 बजे हुआ।

विज्ञापन
Shooting in Indiana mall now, four killed, 3 injured, attacker killed by an armed civilian
Indiana mass shooting shooter among Four dead - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में फिर गोलीबारी हुई। रविवार शाम के एक बंदूकधारी ने इंडियाना प्रांत के ग्रीनवुड के मॉल में अंधाधुंध गोलीबारी की। इससे चार लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। हमलावर को मॉल में मौजूद एक हथियार से लैस नागरिक ने मार गिराया। 

विज्ञापन

हमला स्थानीय समयानुसार रविवार शाम 6 बजे हुआ। इंडियाना पुलिस के अनुसार राइफल लेकर आए हमलावर ने मॉल के फूड कोर्ट में लोगों को निशाना बनाया। इससे पहले की वह और ज्यादा लोगों की हत्या करता, वहां मौजूद एक नागरिक ने उसे गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। ग्रीनवुड के मेयर मार्क डब्ल्यू मेयर्स ने चार मृतकों में हमलावर भी शामिल है। 
विज्ञापन


सशस्त्र नागरिक ने दिखाई चतुराई
ग्रीनवुड के पुलिस प्रमुख जिम इसॉन ने बताया कि कुल चार लोग मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम को शाम छ बजे गोलीबारी की सूचना मिली। गोलीबारी तब थमी, जब एक सशस्त्र नागरिक ने हमलावर को मार गिराया। इसॉन ने कहा कि जब हमलावर गोलीबारी कर रहा था, तभी एक नागरिक ने चतुराई दिखाई और उसे गोली मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइडन कानून में बदलाव के पक्ष में
अमेरिका में लगातार होने वाली गोलीबारी में निर्दोष नागरिकों की हत्या की बढ़ती घटनाओं पर राष्ट्रपति जो बाइडन कई बार चिंता जता चुके हैं। लचर शस्त्र कानूनों के कारण ये घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों बाइडन ने कहा था कि बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए अमेरिका को हथियारों पर प्रतिबंध लगाने या शस्त्र खरीदने की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 करने की आवश्यकता है। 


हथियारों को लेकर नया विधेयक तैयार
अमेरिका में बीते कुछ दिनों में उवाल्डे, बफेलो, टेक्सास में गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं। अब इंडियानापोलिस के मॉल को निशाना बनाया गया। लगातार गोलीबारी की घटनाओं को लेकर अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने 22 जून को बहुप्रतीक्षित नया सुरक्षा विधेयक तैयार किया है। इस पर अमेरिका के दोनों दलों की सहमति है। इसमें खतरनाक लोगों से हथियार वापस लेने का प्रस्ताव है। इसके साथ ही मानसिक स्वास्थ्य के लिए अरबों डॉलर के फंड की व्यवस्था की गई है। विधेयक में राइफलों पर प्रतिबंध और शस्त्र धारक की पृष्ठभूमि की जांच का प्रावधान तो नहीं है, लेकिन इसमें खतरनाक व्यक्तियों से बंदूकें वापस लेने का प्रावधान है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed