फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shooting in America: Indiscriminate firing in Texas, many people were shot, two died on the spot

Shooting in America:टेक्सास के भरे बाजार और कैलिफोर्निया के चर्च में गोलीबारी, तीन की मौत, कई घायल

Mon, 16 May 2022 07:44 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टेक्सास Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 16 May 2022 07:44 AM IST
सार

हैरिस काउंटी के शेरिफ एड गोंजालेज के अनुसार गोलीबार 8729 एयरलाइन ड्राइव पर स्थित एक बाजार में की गई। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई है। घटना के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। 
 

विज्ञापन
Shooting in America: Indiscriminate firing in Texas, many people were shot, two died on the spot
Shooting in Texas Harris County - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका में रविवार को गोलीबारी की दो घटनाएं हुईं। टेक्सास की हैरिस काउंटी के बाजार व कैलिफोर्निया के चर्च में गोलीबारी की गई। हैरिस काउंटी में दो लोग मारे गए व कई अन्य घायल हो गए, जबकि कैलिफोर्निया में हुई फायरिंग में एक की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। इन्हें मिलाकर अमेरिका में दो दिन में गोलीबारी की तीन घटनाएं हो चुकी हैं। 

विज्ञापन


हैरिस काउंटी के शेरिफ एड गोंजालेज के अनुसार गोलीबार 8729 एयरलाइन ड्राइव पर स्थित एक बाजार में की गई। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई है।  हैरिस काउंटी शेरिफ कार्यालय के अधिकारियों के अनुसार घटना के वक्त हजारों लोग बाजार में थे। इसी दौरान जब लोगों के दो समूहों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


उधर, कैलिफोर्निया प्रांत के एक चर्च में हुई फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। ऑरेंज काउंटी शेरिफ कार्यालय के अनुसार यह घटना रविवार दोपहर ऑरेंज काउंटी में लगुना वुड्स शहर में एल टोरो रोड के प्रेस्बिटेरियन चर्च में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को न्यूयॉर्क के बाजार में हुई थी गोलीबारी
अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं होती रहती हैं। एक दिन पूर्व यानी शनिवार को ही न्यूयॉर्क के टॉप्स फ्रेंडली मार्केट में गोलीबारी मे 10 लोगों की मौत हो गई थी। बफेलो सुपर मार्केट में हुई इस गोलीबारी को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा है कि देश में 'नफरत से उपजा घरेलू आतंकवाद खत्म होना चाहिए'। 


बाइडन बोले घरेलू आतंकी कृत्य अमेरिकी मूल्यों के लिए विपरीत
एक बयान में बाइडन ने कहा कि इस तरह के घरेलू आतंकी कृत्य अमेरिकी मूल्यों के लिए विपरीत हैं। इसमें एक नफरत भरी श्वेत राष्ट्रवादी विचारधारा के नाम पर किए गए कृत्य शामिल हैं। यह अमेरिका में हम जिस चीज के लिए खड़े हैं, उसके विपरीत है। नफरत का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। नफरत फैलाने वाले घरेलू आतंकवाद के खात्म के लिए हमें सब कुछ करना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed